सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के दौरान शिक्षकों को प्रश्नपत्र पढ़ने या उसकी फोटो लेने से मना किया है। अगर कोई शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र पढ़ता है या फोटो लेकर वाट्स ऐप आदि पर भेजता है तो ऐसे शिक्षक और स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इस संबंध में जानकारी दी है।
रायपुर. सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के दौरान शिक्षकों को प्रश्नपत्र पढ़ने या उसकी फोटो लेने से मना किया है। अगर कोई शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र पढ़ता है या फोटो लेकर वाट्स ऐप आदि पर भेजता है तो ऐसे शिक्षक और स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इस संबंध में जानकारी दी है। प्रश्नपत्र के साथ किसी भी तरह की विसंगति करने पर कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड नियमानुसार इस पर कार्रवाई करेगा। बोर्ड की मानें तो पिछले कई सालों में शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र पढ़ने, परीक्षा हॉल में छात्रों को सलाह देने, प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर वाट्स ऐप पर भेजने की शिकायत आई है। इसे लेकर बोर्ड द्वारा कड़ाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें