राज्य के पेशनरों को मिलेगी महंगाई राहत की अतिरिक्त किश्त
रायपुर, 21 जून 2017, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के पेशनरों और परिवार पेंशनरों को महंगाई राहत की चार प्रतिशत की अतिरिक्त किश्त देने की घोषणा की है। पेशनरों और परिवार पेशनरों को एक जनवरी 2017 से इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने आज दोपहर यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य सरकार के पेशनरों और उनके परिवार को मिल रही महंगाई राहत की राशि 132 प्रतिशत से बढ़कर 136 प्रतिशत हो जाएगी। पेशनरों और परिवार पेशनरों को एक जुलाई 2016 से 132 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत की मंजूरी की गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने इसे बढ़ाकर 136 प्रतिशत कर दिया है।
