शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा ‘सभी के लिए विकास’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और अहिंसा विश्व भारती संस्था के संस्थापक आचार्य लोकेशजी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें