प्रदेश में नगरीय निकाय आम निर्वाचन में 78.73 फीसदी मतदान हुआ है। यह नगरीय निकायों के पिछले आम निर्वाचन से 0.77 प्रतिशत अधिक है। सर्वाधिक मतदान धमतरी जिले में 86.62 प्रतिशत हुआ है। वही नगर पंचायतों में भखारा में सर्वाधिक 93 प्रतिशत, नगर पालिकाओं में कटघोरा में सर्वाधिक 85.80 प्रतिशत और नगर निगमों में सर्वाधिक राजनांदगांव में 76.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें