शनिवार, 14 दिसंबर 2019

एमी बेरा बने अमेरिकी सदन की एशिया उप समिति के अध्यक्ष

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सासंद एमी बेरा अमेरिकी संसद (क्रांग्रेस) की एशिया प्रशांत क्षेत्रीय एवं परमाणु अप्रसार समिति के अध्यक्ष बने हैं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रैटिक पार्टी के चार बार सांसद रहे 54 वर्षीय बेरा अब ब्रेड शर्मन का स्थान लेंगे। मैं एशिया प्रशांत क्षेत्र और परमाणु अप्रसार उपसमिति का अध्यक्ष बनने पर गौरांवित महसूस कर रहा हूं। दुनिया में एशिया सबसे अहम और महत्तवपूर्ण क्षेत्रों में है और अमेरिका का इस महाद्वीप से गहरे और स्थायी संबंध है। पेशे से चिकित्सक बेरा ने कहा कि उन्हें यह जो अवसर मिला है, उसका वह पूरा फायदा उठाते हुए चतुर और मजबूत कूटनीति तथा विकास के लिए काम करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वह अमेरिकी कांग्रेस की कुछ और समितियों के भी सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें