बुधवार, 25 दिसंबर 2019

क्रिसमस डे पर बिखरी खुशियॉ, चर्च में की गई विशेष प्रार्थना

दक्षिणापथ, दुर्ग। प्रभु यीशू मसीह का जन्मदिन क्रिसमस डे बुधवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय मेनोनाइट चर्च में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां पास्टर प्रदीप ज्योतिष ने विशेष प्रार्थना करवाई और यीशु मसीह के जन्म पर आधारित कथा सुनाकर उनके संदेशों को दोहराया। प्रार्थना उपरांत मसीह समुदाय के लोगों ने केक काटकर क्रिसमस डे की खुशियां आपस में बांटी। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस-डे की बधाई दी। मसीह समुदाय के लोगों को अन्य समाज के लोगों ने चर्च पहुंचकर शुभकामनाएं दी। क्रिसमस डे पर मसीह समाज के लोगों ने केक तैयार करवाया था। जिसका लोगों में वितरण भी किया गया, वहीं श्री सत्य साई सेवा समिति ने भी मिठाई बांटकर क्रिसमस डे पर खुशियां मनाई। क्रिसमस डे पर चर्च में केंडल जलाकर प्रार्थना करने वाले लोगों का रैला लगा रहा। शहर विधायक अरूण वोरा ने चर्च पहुंचकर मसीह समाज के लोगों को बधाई दी। इस दौरान मसीह समाज के अध्यक्ष चार्ली मसीह, विक्की डेवीड, सुभाष पाल, मनोज रंगा, ज्वाय सेमुअल, सुनील बनोटिया, निवेल मसीह,रजनीश राम, डीकन,आईविन पीटर, नवनीत राम, सेमसन मसीह, संजय डेनियल समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa

The post क्रिसमस डे पर बिखरी खुशियॉ, चर्च में की गई विशेष प्रार्थना appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें