दक्षिणापथ, दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दुर्ग जिले में बड़ी जीत हासिल की है। दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों में से आधे वार्डों में कांगे्रस ने अपना परचम लहराया है, जबकि भाजपा केवल 16 वार्डों में ही सिमट कर रह गई है। निर्दलियों ने भी इस बार जोर दिखाया और 13 वार्डों में जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। छग जनता कांगे्रस का एक प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आया है। 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कांगे्रस शहरी सत्ता में फिर वापस लौटेगी। जिससे कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।
दुर्ग नगर पालिक निगम चुनाव में कांगे्रस के पक्ष में आए परिणाम से शहरी सत्ता में कांग्रेस का महापौर बनना तय है। जिससे दावेदारों ने महापौर पद पर कब्जा जमाने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। महापौर पद के लिए अब तक धीरज बाकलीवाल, मदन जैन, सत्यवती वर्मा, राजकुमार नारायणी, संजय कोहले व अब्दुल गनी के नाम सामने आए हैं। इन नामों में आपापुरा वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद एवं पांचवी बार पार्षद बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। वहीं ओबीसी कार्ड चला तो पूर्व महापौर आरएन वर्मा की पत्नी सत्यवती वर्मा एवं राजेश यादव की लाटरी लग सकती हैं। वहीं ब्राम्हणपारा वार्ड 32 के नवनिर्वाचित पार्षद धीरज बाकलीवाल को भी दावेदार माना जा रहा है। धीरज शहर विधायक अरूण वोरा के करीबियों में से एक है। कांगे्रस प्रत्याशियों ने विधायक श्री वोरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। जिससे चुनाव में श्री वोरा की प्रतिष्ठा दांव में लगी थी। धीरज ने भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले ब्राम्हणपारा वार्ड में सेंध लगाकर कांगे्रस को बड़ी जीत दिलाई है। इसके अलावा धीरज युवा है और कई सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के उच्च पदों पर सेवा देकर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं। इसके अलावा मदन जैन कांगे्रस के वरिष्ठ नेता है। कांगे्रस के लिए उनकी दिवानगी किसी से छिपाए नहीं छिपी है। वे 7 बार पार्षद व एक बार महापौर के चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें वे पांच बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। वोरा गुट से वास्ता रखने वाले श्री जैन को नगर निगम के कार्यों का लम्बा अनुभव है। महापौर के पद के दौड़ में पूर्व महापौर आएएन वर्मा की पत्नी सत्यवती वर्मा का नाम भी शुमार है। इसके अलावा निवृत्तमान सभापति राजकुमार नारायणी व तकियापारा वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल गनी भी महापौर पद के लिए जोर लगाए हुए हैं। दुर्ग शहर का अगला महापौर कौन बनेगा फि लहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन महापौर पद के लिए शुरू हुई कवायद से फिर कांगे्रस की राजनीति गरमा गई है।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post दुर्ग के महापौर पद के दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता, आधा दर्जन नाम आए सामने, शहर विधायक वोरा पर टिकी सबकी नजरें appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें