सोमवार, 23 दिसंबर 2019

रायपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना से समर्पण की शिक्षा मिलती है : मंत्री श्री उमेश पटेल

 प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना से सेवा और समर्पण की शिक्षा मिलती है। श्री पटेल ने यह विचार रायगढ़ जिले के शासकीय महाविद्यालय जोबी विकासखंड खरसिया के ग्राम काफरमार में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन अवसर पर व्यक्त किए।
श्री पटेल ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि शासकीय महाविद्यालय जोबी के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज ग्राम काफरमार में समापन हो रहा है। उन्होने शिविर में अपने उपस्थिति दर्ज कराने वाले ग्रामवासी एवं शिविरार्थियों को अपने शुभकामनाएं दी तथा आयोजकों सहयोगियों एवं स्वयंसेवियों का सम्मान करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें