शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

होटल की गंदगी से ऐरावत परिसर में संक्रामक बीमारियों के फैलने का बढ़ा खतरा, आक्रोशित कालोनीवासियों ने आयुक्त से शिकायत कर समस्या समाधान पर दिया जोर

दुर्ग, पद्मनाभपुर गौरवपथ स्थित ऐरावत परिसर में संचालित शाही थाली होटल कालोनीवासियों के लिए समस्याओं का बड़ा कारण बन गया है। यह होटल 4 माह पहले ही खुला है। जिसके संचालक द्वारा बासी भोजन, कचरा एवं अन्य सामान कालोनी के चार दीवारी के अंदर ही फेंका जा रहा है, लेकिन इन खाद्य सामग्रियों का निकासी नहीं होने से नाली बजबजा गई है। जिससे नाली का गंदा पानी इधर-उधर फैल रहा है। जो कालोनी में गंदगी व र्दुगंध का बड़ा कारण बना हुआ है। जिससे ऐरावत परिसर कालोनी में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसा भी नहीं है कि शाही थाली होटल के संचालक को कालोनीवासियों की समस्याओं की खबर नहीं है। कालोनीवासी कई बार होटल संचालक से अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुके है, लेकिन व्यवसाय में मदमस्त होटल संचालक द्वारा कालोनीवासियों की समस्याओं को खुलकर नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से कालोनीवासियों में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित कालोनीवासियों द्वारा होटल की वजह से फैल रही गंदगी की दुर्ग नगर निगम के आयुक्त इंद्रजीत बर्मन से शिकायत कर समस्या समाधान की मांग की गई है। कालोनीवासियों ने कहा है कि यदि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें