शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

असर्स म्यूजिकल ग्रुप के सहयोग से द स्लॉथ बीअर के द्वारा कैंसर पीडि़तों के सहायतार्थ संगीत प्रतियोगिता: 4 वर्ष से लेकर 50 वर्ष वालो ने भी दिखाया अपना प्रतिभा, 2018 की सा रे गा मा पा की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या पंडित ने विजेताओं को बांटा पुरस्कार


भिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के आडीटोरियम में असर्स म्यूजिकल ग्रुप के सहयोग से द स्लॉथ बीअर के द्वारा कैंसर पीडि़तों के सहायतार्थ आयोजित संगीत प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में 4 से 12 आयु वर्ग में प्रथम प्रिंस वानखेड़े, द्वितीय श्रीजा दलाल एवं रितिका कौशल, तृतीय सुजल यारदा 12 से 18 (प्रशिक्षित)आयु वर्ग में प्रथम एरिन मलाकी, द्वितीय श्रेया भट्टाचार्य एवं सृष्टि गोस्वामी, तृतीय मानसी पटवा एवं अर्शील खान 12 से 18 (अप्रशिक्षित) आयु वर्ग में प्रथम साम्या देशमुख, द्वितीय कृष्णव राज, तृतीय खुशी वानखेड़े एवं अक्षत देशकर 18 से 24 (प्रशिक्षित) आयु वर्ग में प्रथम शुभदाश्री, द्वितीय कीर्ति साहू, तृतीय पवन कुमार एवं यशस्वी सिंह 18 से 24 ( अप्रशिक्षित) आयु वर्ग में प्रथम डीवी प्रसन्ना वैशाली, द्वितीय दिशा हिरवानी 24 से 36 आयु वर्ग में प्रथम दक्षा जैन द्वितीय मयंक ठाकुर, तृतीय दिवेश श्रीवास्तव एवं अंजू तिवारी 36 से 50 आयु वर्ग में प्रथम विकास श्रीवास्तव, द्वितीय हरप्रीत सिंह सलूजा एवं जय प्रकाश सोनी, तृतीय मनीष झा एवं प्रेरणा झा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम धर्मेंद्र रावल, द्वितीय एमवीएस गुरुनाथ एवं दिलीप पाठक तृतीय उमेश शुक्ला एवं पलक चक्रवर्ती विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण वर्ष 2018 की सा रे गा मा पा की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या पंडित के द्वारा किया गया। कार्यक्रम निर्णायक मंडल की भूमिका में संगीत गुरु युगल सोनी श्रीमती मलिक, एनडी चक्रवर्ती, माधव सिन्हा ने निभाई इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रतिभागियों व दर्शकों के साथ-साथ देश विदेश में भिलाई को संगीत के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने वाले भजन व गज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में द स्लॉथ बीअर के दिव्यराज शुभाश्री आकृति की अहम भूमिका रही यह जानकारी ग्रुप की दुर्ग समन्वयक आकृति के द्वारा प्रेषित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें