शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने पर शिमला में रैली

हिमाचल की जयराम सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हुई बड़ी रैली जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम ठाकुर समेत बडे नेताओं ने हिस्सा लिया। अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद हो या नक्सलवाद, प्रदेश के वीरों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। अमित शाह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए देश को आगे ले जाने के उनके कामों का जिक्र किया तो साथ ही जयराम ठाकुर की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए कहा कि हिमाचल में एक भी घर अब बिना गैस चूल्हे का नहीं है। 

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने हिमाचल के कल्याण के लिए काफी मदद दी है और राज्य को विशेष पैकेज भी दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं और बताया कि कैसे सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रही है। 

कार्यक्रम में अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियों पर तैयार पुस्तिका सेवा और स्वावलंबन का विमोचन किया। बाद में अमित शाह ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट -2019 के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में हिस्सा लिया जिसमें 200 से अधिक निवेशक भाग ले रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें