TV लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
TV लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 नवंबर 2020

प्रधानमंत्री आज नवीकरणीय ऊर्जा पर तीसरे वैश्विक सम्मेलन 'री-इन्वेस्ट 2020' का करेंगे उद्घाटन 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर 2020 को शाम 5:30 बजे तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2020) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है और 26 - 28 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा।

री-इन्वेस्ट 2020 के लिए विषय 'सतत ऊर्जा परिवर्तन के लिए नवोन्मेष'  है। इसमें नवीकरणीय और भविष्य की ऊर्जा विकल्पों पर तीन दिवसीय सम्मेलन, और निर्माताओं, डेवलपर्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों की एक प्रदर्शनी होगी। इसमें 75 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, 1000 से अधिक वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं और 50,000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

इसका उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के विकास और तैनाती को बढ़ाने और वैश्विक निवेश समुदाय को भारतीय ऊर्जा हिस्सेदारों के साथ जोड़ने के विश्वव्यापी प्रयास को तेज करना है। इसका उद्देश्य 2015 और 2018 में आयोजित पहले दो संस्करणों की सफलता पर निर्माण करना और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।



मंगलवार, 24 नवंबर 2020

बंगाल की खाडी में 'निवार' तूफान प्रचण्‍ड हुआ; तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के 7 जिलों में भारी वर्षा की आशंका

चेन्नई में मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान निवार इस समय चेन्नई से 380 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में, पुद्दुचेरी से 300 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व और कड्लूर से 310 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में केन्द्रित है। यह पिछले छह घंटे से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले छह घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है और उसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता हुआ तट तक पहुंचेगा।
 
चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु के सात जिलों और पुद्दुचेरी में कुछ एक जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। चेन्नई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों समेत 16 अन्य जिलों में भी कहीं भारी और बहुत भारी वर्षा हो सकती है। चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में कल शाम कुछ घंटों तक मूसलाधार वर्षा हुई जिसके कारण सड़कों पर पानी भर गया। राज्य के अन्य भागों में भी पिछले 24 घंटों में बड़े पैमाने पर वर्षा हुई।
 
चक्रवात को देखते हुए आज तमिलनाडु में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। चक्रवात के रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों में राज्य के अंतर-विभागीय दल तैनात किये गए हैं। निवार तूफान से निपटने में तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की सहायता के लिए रक्षा सेनाओँ ने तैयारी की हुई है।

 



प्रधानमंत्री आज वर्चुअल माध्‍यम से लखनऊ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के शताब्‍दी समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के 100 साल पूरे होने की याद में एक सिक्‍का जारी करेंगे। वे इस दौरान भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी विशेष डाक टिकट और विशेष आवरण का भी लोकार्पण करेंगे।
   
लखनऊ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना 1920 में की गई थी। इसका उद्देश्‍य गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षण, शोध और भारतीय मूल्‍य व्‍यवस्‍था पर आधारित नवाचारों के माध्‍यम से विश्‍व की शिक्षण संस्‍थाओं में महत्‍वपूर्ण स्‍थान हासिल करने का प्रयास करना था। साथ ही देश, समाज और मानवता की सेवा के लिए बौद्धिक आधारभूत संरचना की निर्माण की दिशा में काम करने के ध्‍येय से भी इसकी स्‍थापना की गई थी।



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि अहमद पटेल लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहे और समाज की सेवा की। श्री मोदी ने कहा कि अहमद पटेल तेज दिमाग और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। पीएम मोदी ने उनके पुत्र फैसल से भी बातचीत करके संवेदना व्यक्त की।



सभी के लिए कोविड वैक्‍सीन उपलब्‍ध करना सरकार की प्राथमिकता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि  सरकारों को यह सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर मिल कर काम करना होगा कि टीकाकरण अभियान सुगमतापूर्वक, व्यवस्थित तरीके से और लगातार चलाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर भरोसा दिलाया कि सरकार कोविड-19 वैक्सीन बनाने पर कड़ी निगरानी रख रही है। सरकार वैक्सीन तैयार करने के बारे में वैश्विक विनियामकों, अन्य देशों की सरकारों, बहुपक्षीय संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ भारतीय कम्पनियों और विनिर्माताओं के सम्पर्क में है।
 
प्रधानमंत्री ने कल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान यह बात कही। यह बैठक कोविड-19 से निपटने और प्रबंधन की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।

इस दौरान कोविड से प्रभावित आठ प्रमुख राज्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। ये राज्य हैं -हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के साथ परामर्श से टीकाकरण की प्राथमिकता का फैसला किया जा रहा है। अतिरिक्त शीत भंडारण सुविधाओं की आवश्यकता के बारे में भी राज्यों के साथ चर्चा की गई है।

प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में अन्‍य राज्‍यों के अतिरिक्‍त दिल्‍ली, राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्‍तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री भी शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्‍य डॉ वी के पॉल भी इस उच्‍च स्‍तरीय कोविड समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
   
 



चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हुआ ‘निवार’

चेन्‍नई में कल शाम से रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। चेन्‍नई में मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान निवर पिछले तीन घंटे से स्थिर है। इस समय यह पुद्दुचेरी से चार सौ दस किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और चेन्‍नई से चार सौ पचास किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अगले 24 घंटे में इसके तेज होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह कल शाम तक पुद्दुचेरी के निकट मामल्‍लपुरम और कारैक्‍कॉल के बीच तट को पार कर लेगा। इसके प्रभाव से प्रति घंटा एक सौ से एक सौ बीस  किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 



अमेरिकाः संघीय एजेंसी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता हस्तांतरण की तैयारी शुरू की

बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्र पति के रूप में 20 जनवरी को अपना कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी जीएसए की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है। ट्रंप ने हालांकि, इस बात पर भी जोर दिया कि वह 'लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।' अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन और उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को विजेता घोषित किया गया है, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है।



केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल एप पर बैन लगाया

सरकार ने 43 और मोबाइल एप पर बैन  लगा दिया है, जिनमें से ज़्यादातर चाइनीज हैं। आईटी ऐक्ट की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई यह इनपुट मिलने के बाद की गई है कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त हैं। इन ऐप के भारत में इस्तेमाल पर रोक का फैसला गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की विस्तृत रिपोर्ट के बाद लिया गया है. 

भारत में जिन मोबाइल ऐप के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है वो हैं-

AliSuppliers Mobile App
Alibaba Workbench
AliExpress - Smarter Shopping, Better Living
Alipay Cashier
Lalamove India - Delivery App
Drive with Lalamove India
Snack Video
CamCard - Business Card Reader
CamCard - BCR (Western)
Soul- Follow the soul to find you
Chinese Social - Free Online Dating Video App & Chat
Date in Asia - Dating & Chat For Asian Singles
WeDate-Dating App
Free dating app-Singol, start your date!
Adore App
TrulyChinese - Chinese Dating App
TrulyAsian - Asian Dating App
ChinaLove: dating app for Chinese singles
DateMyAge: Chat, Meet, Date Mature Singles Online
AsianDate: find Asian singles
FlirtWish: chat with singles
Guys Only Dating: Gay Chat
Tubit: Live Streams
WeWorkChina
First Love Live- super hot live beauties live online
Rela - Lesbian Social Network
Cashier Wallet
MangoTV
MGTV-HunanTV official TV APP
WeTV - TV version
WeTV - Cdrama, Kdrama&More
WeTV Lite
Lucky Live-Live Video Streaming App
Taobao Live
DingTalk
Identity V
Isoland 2: Ashes of Time
BoxStar (Early Access)
Heroes Evolved
Happy Fish
Jellipop Match-Decorate your dream island!
Munchkin Match: magic home building
Conquista Online II



भारत ने अफगानिस्तान के साथ शतूत बांध निर्माण की घोषणा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जेनेवा में 23 से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहे दो दिवसीय, अफगानिस्तान सम्मेलन 2020 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वीटीसी के जरिए की। सम्मेलन की सह-मेजबानी संयुक्त राष्ट्र, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ अफ़गानिस्तान और फ़िनलैंड के द्वारा की गई। इस सम्मेलन का उद्देश्य 2015 से 2024 के दूसरे भाग के दौरान दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच अफ़गानिस्तान के प्रति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिबद्धता को दर्शाना है। अफगानिस्तान सम्मेलन 2020 में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के साथ शतूत बांध के निर्माण के लिए एक समझौते की घोषणा की। यह बांध काबुल शहर के 20 लाख निवासियों को सुरक्षित पेयजल प्रदान करेगा।

इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के काबुल शहर को बिजली प्रदान करने वाली 202 किलोमीटर की फुल-ए-खुमरी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया था। विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में हाई इम्पैक्ट सामुदायिक विकास परियोजनाओं के चौथे चरण को शुरू करने की घोषणा की। इस परियोजना के तहत भारत अफगानिस्तान में 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से 100 परियोजनाओं का आरंभ करेगा।  

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर अफगानिस्तान के विकास में एक सच्चा पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया जो पूरी तरह से अफगानिस्तान के लोगों के विकास और कल्याण पर केन्द्रित है।



आत्मनिर्भर भारत : दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्‍मेलन



सोमवार, 23 नवंबर 2020

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एयर इंडिया के वन-बी777 विमान से चेन्नई रवाना 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, एयर इंडिया की वन-बी777 विमान के उद्घाटन उड़ान से चेन्नई के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा करने के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति जाएंगे। इससे पहले बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

विमान में ईंधन की कम खपत होती है और इसमें बी747-400 की तुलना में लंबी रेंज है, जिसका इस्तेमाल इसी प्रकार के वीवीआईपी परिचालन के लिए किया जाता है। इसके साथ  ही विमान का ‘इंटीरियर’ अत्याधुनिक है। इसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित किया गया है। राष्ट्रपति ने पायलटों, चालक दल के सदस्यों और एयर इंडिया तथा भारतीय वायु सेना की पूरी टीम की देश के भीतर और विदेशों यात्रा के दौरान वीवीआईपी परिचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए सराहना की।



ऑक्सफ़ोर्ड की वैक्सीन कोविशिल्ड का परीक्षण अंतिम चरण में, जल्द मिल सकती है कोरोना वैक्सीन

वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आ रही है। ऑक्सफ़ोर्ड की वैक्सीन कोविशिल्ड का परीक्षण अंतिम चरण में है। ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशिल्ड का भारत मे फेज 3 ट्रायल सीरम इंस्टिट्यूट के जरिए हो रहा है। भारत मे इसका ट्रायल अंतिम चरण में है। सीरम इंस्टिट्यूट के प्रमुख अदर पूनावाला ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि ऑक्सफोर्ड का वैक्सीन कोविशिल्ड जल्द ही आ जायेगा जो काफी सस्ती होने के साथ ही ये वैक्सीन 70 फीसदी तक कोरोना से बचाव में प्रभावी होगी।

सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक अब तक इस वैक्सीन का 40 मिलियन डोज तैयार कर लिया गया है। सीरम दिसंबर में वैक्सीन के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास इमरजेंसी लाइसेंसिंग के लिए आवेदन करेगा। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि ठीक एक महीने बाद इमरजेंसी लाइसेंस मिल जाएगा।

उसके बाद ये वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा। इस वैक्सीन का दो डोज लगेगा। दोनों डोज के बीच 28 दिन का अंतराल रहेगा। ये वैक्सीन इंजेक्शन के जरिए दिया जाएगा। भारत मे पांच वैक्सीन पर काम चल रहा है। जिनमें दो वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल चल रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादन करने वाला देश है। दुनिया का साठ फीसदी वैक्सीन भारत में बनता है और निर्यात भी होता है।

 

नितेन्द्र सिंह, संवाददाता



देश में कोविड-19 से स्‍वस्‍थ होने की दर 93.68 प्रतिशत हुई

वर्तमान में पूरे देश में चार लाख 43 हजार 486 लोगों का इलाज चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर 93 दशमलव छह आठ प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 हजार 24 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब तक 85 लाख 62 हजार 642 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। भारतीय अनुसंधान चिकित्‍सा परिषद ने कहा है कि कल कोविड के आठ लाख 49 हजार 596 नमूनों की जांच के साथ ही अब तक 13 करोड़ 25 लाख 82 हजार 730 नमूनों की जांच की जा चुकी है।



कैबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में आने वाले चक्रवात की स्थिति की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुदुचेरी के मुख्य सचिवों ने एनसीएमसी को उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी और उल्लेख किया कि अधिकारी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने इस चुनौती को पूरा करने के लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय की भी जानकारी दी।

भारत के मौसम विभाग के महानिदेशक ने वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुति दी और उल्लेख किया कि संबंधित राज्य सरकारों के साथ स्थिति साझा की जा रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि आने वाला चक्रवात 24 से 26 नवंबर, 2020 के बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है।

कैबिनेट सचिव ने उल्लेख किया कि हम सभी का लक्ष्य लोगों का जान बचाने और प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति की जल्द बहाली है। उन्होंने उल्लेख किया कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थिति के अनुसार ‘कच्चे’ घरों में रहने वाले लोगों को उपयुक्त सलाह दी जा सकती है।

गृह, ऊर्जा, दूरसंचार, नागरिक उड्डयन, जहाजरानी, ​​स्वास्थ्य मंत्रालय, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, एनडीएमए, डीजी, एनडीआरएफ के सदस्य सचिव और रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि ने भी एनसीएमसी को संबंधित राज्यों को व्यवस्था और सहायता की जानकारी दी।



इंग्लिश प्रीमियर लीग: लिवरपूल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

इंग्लिश प्रीमियर लीग में गत विजेता लिवरपूल ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में लिवरपूल ने लेस्टरसिटी को आसानी से 3-0 से हराने में सफलता पाई। मैच का पहला होल 21वें मिनट में हुआ जब लेस्टर के इवांस गलती से अपने ही गोलपोस्ट में गेंद मार बैठे। पहले हाफ का खेल खत्म होने से पहले जोटा ने राबर्टटसन की मदद से गोल करके लिवरपूल को 2-0 से आगे कर दिया। लिवरपूल की तीसरा गोल 88वं मिनट में मिल्नर के पास पर फर्मिन्हो ने किया। स जीत के साथ लिवरपूल के लीग में 20 अंक हो गए है। पहले स्थान पर मौजूद टॉटनहैम के भी 20 अंक है लेकिन गोल औसत के आधार पर वो शीर्ष पर बनी हुई है। 



आत्मनिर्भर भारत : विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड में बढ़ोत्तरी



पीएम मोदी ने किया सांसदों के लिए बने फ्लैट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के सदस्यों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला भी उपस्थित रहे। इन इमारतों को पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखते हुए आधुनिक बनाया गया है। 

यह सभी फ्लैट नई दिल्ली के डॉ. बीडी मार्ग पर बनाए जा रहे हैं। 80 साल से अधिक पुराने आठ बंगलों को 76 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। कोरोना वायरस के प्रभाव के बावजूद स्वीकृत लागत से लगभग 14 प्रतिशत की बचत और समय से पहले इन फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से चली आ रही समस्याएं, टालने से नहीं, उनका समाधान खोजने से समाप्त होती हैं। सिर्फ सांसदों के निवास ही नहीं, बल्कि यहां दिल्ली में ऐसे अनेकों प्रोजेक्ट्स थे, जो कई-कई बरसों से अधूरे थे। कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त भी हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ। 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण कराया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ। देश में दशकों से वॉर मेमोरियल की बात हो रही थी। देश के वीर शहीदों की स्मृति में इंडिया गेट के पास वॉर मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ।

न्होंने कहा कि 2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है। इस दौरान देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, उससे ये लोकसभा इतिहास में दर्ज हो गई है। इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी। मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



रविवार, 22 नवंबर 2020

पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन से एकीकृत, व्‍यापक व समग्र तरीके से लड़ने की आवश्‍यकता पर दिया ज़ोर

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से अलग-अलग नहीं बल्कि एकीकृत, व्‍यापक और समग्र दृष्टिकोण के साथ निपटना होगा. उन्‍होंने कहा कि वैश्विक महामारी के प्रभाव से नागरिकों और अर्थव्‍यवस्‍थाओं को बचाने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष पर भी ध्‍यान केंद्रित करना होगा. पीएम मोदी ने जी-टवेंटी सम्‍मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने कम कार्बन उत्‍सर्जन करने वाली और जलवायु के अनुकूल विकास प्रक्रियाएं अपनाई हैं.

उन्‍होंने कहा कि भारत न केवल पेरिस समझौते के लक्ष्‍यों को हासिल कर रहा है बल्कि उसके आगे भी जा रहा है. सरकार के प्रयासों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एलईडी लाईट लोकप्रिय बनाई गई हैं, जिससे प्रति वर्ष तीन करोड 80 लाख टन कार्बन डाईऑक्‍साइड उत्‍सर्जन में कमी आई है. उन्‍होंने कहा कि उज्‍ज्‍वला योजना के तहत तकरीबन आठ करोड परिवारों को धुआंरहित रसोई उपलब्‍ध कराई गई है. यह दुनिया में सबसे बडा स्‍वच्‍छ ऊर्जा अभियान है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में एक बार इस्‍तेमाल होने वाली प्‍लास्टिक के उन्‍मूलन के प्रयास किए जा रहे हैं. देश का वन क्षेत्र बढ़ रहा है. शेर और बाघों की आबादी बढ रही है. सरकार ने 2030 तक दो करोड 60 लाख हेक्‍टेयर खराब भूमि को सामान्‍य भूमि बनाने का लक्ष्‍य रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत मेट्रो नेटवर्क, जलमार्ग और इनकी तरह के अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे तैयार कर रहा है. उन्‍होंने भरोसा जताया कि भारत 2022 से पहले 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा उत्‍पादित करने का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा और 2030 तक 450 गीगावॉट का लक्ष्‍य प्राप्‍त हो जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि नई और सतत प्रौद्योगिकी में नवाचार और शोध बढाने का यही श्रेष्‍ठ समय है. उन्‍होंने कहा कि सभी को सहयोग और गठबंधन की भावना से यह करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि विकासशील विश्‍व को वित्‍त और प्रौद्योगिकी का सहयोग उपलब्‍ध कराया जाए तो पूरा विश्‍व तेजी से प्रगति कर सकता है.



कोविड-19 प्रतिक्रिया और प्रबंधन में मदद के लिए यूपी, हिमाचल व पंजाब में उच्च स्तरीय दल भेजने का केंद्र का फ़ैसला

ये तीन सदस्यीय दल उन जिलों का दौरा करेंगे, जहां कोविड के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और रोकथाम, निगरानी, जांच, संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों और कोविड संक्रमण के मामलों के कुशल नैदानिक प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों में मदद करेंगे. केंद्रीय दल राज्यों का समय पर बीमारी की पहचान और उसके बाद के इलाज से संबंधित चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में भी मार्गदर्शन करेंगे.

इससे पहले केंद्र सरकार ने हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, और छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय दल भेजे थे. भारत में कोविड के कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,40,962) का प्रतिशत गिरकर 4.85 हो गया और यह पांच प्रतिशत के स्तर से नीचे बना हुआ है. बीमारी से उबरने की दर में भी सुधार आया है और रविवार को यह 93.69 प्रतिशत हो गया. पिछले 24 घंटे में 43,493 लोग कोविड से उबरे हैं जिसके साथ बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई. बीमारी से उबरने के मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर तेजी से बढ़ रहा है और इस समय यह 80,80,655 है.

26 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में इस समय 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. सात राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में सक्रिय मामलों की संख्या 20,000 से 50,000 के बीच है जबकि महाराष्ट्र और केरल में यह संख्या 50,000 से ज्यादा है. बीमारी से उबरने के नए मामलों में से 77.68 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं. ताजा मामलों में दिल्ली में कोविड से 6,963 लोग उबरे हैं. केरल और महाराष्ट्र में यह संख्या क्रमशः 6,719 और 4,088 है. नए मामलों में से 76.81 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 45,209 नए मामले सामने आए हैं.

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5,879 मामले सामने आए हैं. केरल और महाराष्ट्र में कल क्रमशः 5,772 और 5,760 मामले सामने आए. देश के 15 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोविड मामले के राष्ट्रीय औसत से कम मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 501 लोग कोविड से मारे गए जिनमें से 76.45 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं.

कोविड से मौत के नए मामलों में से 22.16 प्रतिशत मामले दिल्ली के हैं, जहां बीमारी से 111 लोगों की मृत्यु हुई. महाराष्ट्र में यह संख्या 62, जबकि पश्चिम बंगाल में 53 दर्ज की गई. 13 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में बीमारी से होने वाली मौत की दर राष्ट्रीय औसत दर (1.46 प्रतिशत) से ज्यादा है. वहीं 21 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मृत्यु, राष्ट्रीय औसत (96) से कम है. जबकि 14 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मौत, राष्ट्रीय औसत (96) से ज्यादा है.



पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल क्षेत्र में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजना की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनसे 2,995 गांवों के सभी घरों में जल-नल कनेक्‍शन पहुंचेंगे और इनसे जिलों की करीब 42 लाख की आबादी को लाभ होगा. इन सभी गांवों में ग्रामीण जल एवं स्‍वच्‍छता समितियों/पानी समितियों का गठन किया गया है, जो इसके परिचालन और रखरखाव की जिम्‍मेदारी संभालेंगी. इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 5,555.38 करोड़ रुपये है. परियोजनाओं को 24 महीनों में पूरा करने की योजना है.

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की शुरूआत के बाद पिछले डेढ़ साल में दो करोड़ 60 लाख से ज्‍यादा परिवारों को पेयजल कनेक्‍शन मुहैया कराए गए हैं, इनमें उत्‍तर प्रदेश के कई लाख परिवार भी शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कारण हमारी माताओं और बहनों का जीवन आसान हुआ है क्‍योंकि उन्‍हें अपने घर में आसानी से पानी मिल रहा है. उन्‍होंने कहा कि इसका एक ओर बहुत बड़ा फायदा यह हुआ है कि गंदे पानी की वजह से गरीब परिवारों में होने वाली हैजा, टायफाइड, इन्सिफिलाइटिस जैसी जलजनित बीमारियों में बहुत कमी आई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रचुर संसाधन होने के बावजूद विंध्‍याचल और बुंदेलखंड क्षेत्र अभावग्रस्‍त क्षेत्र बने हुए हैं.

उन्‍होंने कहा कि बहुत सी नदियां होने के बावजूद इन क्षेत्रों को जलाभाव वाला और सूखा प्रभावित क्षेत्र माना जाता है. उन्‍होंने कहा कि इसी वजह से यहां के बहुत से निवासियों को क्षेत्र छोड़कर अन्‍यत्र चले जाना पड़ता है. उन्‍होंने कहा कि अब इन परियोजनाओं से जल संकट और सिंचाई जैसे मुद्दों का समाधान हो जाएगा जो‍ कि तीव्र विकास का सूचक है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब विंध्‍याचल के हजारों गांवों में पाइप के जरिए पेयजल पहुंच जाएगा तो क्षेत्र के बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा और उनका बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास होगा. उन्‍होंने कहा जब किसी को आपके गांव के विकास के लिए निर्णय लेने और उन निर्णयों पर काम करने की आजादी मिलती है तो उससे गांवों में हर किसी का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है. उन्‍होंने कहा कि आत्‍मनिर्भर भारत को आत्‍मनिर्भर गांवों से शक्ति मिलती है.

प्रधानमंत्री ने उत्‍तर प्रदेश सरकार की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उसने महामारी के समय में भी एक प्रभावी सुशासन दिया और सुधारों की गति को बनाए रखा. पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी. उन्‍होंने एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली आपूर्ति, मिर्जापुर में सौर संयंत्र, सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने और बंजर भूमि पर सौर परियोजनाएं लगाकर किसानों को लगातार अतिरिक्‍त आय मुहैया कराने के प्रावधानों की ओर संकेत किया.

स्‍वामित्‍व योजना का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भूमि के मालिकों को रिहायशी और खेती योग्‍य भूमि के सत्‍यापित स्‍वामित्‍व पट्टे प्रदान किए गए हैं, जिनसे लोगों के मन में पट्टों के प्रति स्थिरता और निश्चितता आई है. इससे समाज के गरीब तबके के लोगों की संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगी है और इस संपत्ति के बदले में ऋण लेने की संभावना में सुधार हुआ है.

क्षेत्र की जनजातीय आबादी के उन्‍नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ विशेष परियोजनाओं के तहत यह योजनाएं जनजातीय क्षेत्रों तक भी ले जाई जा रही हैं. उत्‍तर प्रदेश समेत इस तरह के सभी क्षेत्रों में सैकड़ों एकलव्‍य मॉडल स्‍कूल खोले गए हैं. हमारा लक्ष्‍य हर जनजातीय बहुल ब्‍लॉक में यह सुविधा प्रदान करने का है.

उन्होंने कहा वनोपज आधारित परियोजनाएं भी लागू की गई हैं. एक जिला स्‍तरीय खनिज कोष भी स्‍थापित किया गया है. ताकि जनजातीय क्षेत्रों में कोष की बिलकुल कमी न होने पाए. इस योजना के पीछे यह विचार है कि इन इलाकों से प्राप्‍त संसाधनों का एक हिस्‍सा स्‍थानीय तौर पर निवेश किया जाए. उत्‍तर प्रदेश में इस कोष के तहत 800 करोड़ रुपये एकत्रित किए गए हैं और 6,000 से ज्‍यादा परियोजनाओं की मंजूरी दी गई.

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना के प्रति सचेत रहें क्‍योंकि इसका खतरा अभी भी मंडरा रहा है. उन्‍होंने लोगों से कहा कि वे पूरी ईमानदारी से इसके लिए तय सावधानियां बरतें.