राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, एयर इंडिया की वन-बी777 विमान के उद्घाटन उड़ान से चेन्नई के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा करने के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति जाएंगे। इससे पहले बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
विमान में ईंधन की कम खपत होती है और इसमें बी747-400 की तुलना में लंबी रेंज है, जिसका इस्तेमाल इसी प्रकार के वीवीआईपी परिचालन के लिए किया जाता है। इसके साथ ही विमान का ‘इंटीरियर’ अत्याधुनिक है। इसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित किया गया है। राष्ट्रपति ने पायलटों, चालक दल के सदस्यों और एयर इंडिया तथा भारतीय वायु सेना की पूरी टीम की देश के भीतर और विदेशों यात्रा के दौरान वीवीआईपी परिचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए सराहना की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें