दक्षिणापथ, दुर्ग/रायपुर। अनुबंध से मुक्त करनियमित विभाग मेंसंविलियन करने की मांग कामगारों ने की है। क्रेडा के माध्यम से लगे सोलर पावर प्लांट / सोलर ड्यूल पंप/सोलर होम लाइट/हाइ मस्क लाइट का संचालन संधारण व रखरखाव का कार्य क्लस्टर इकाई के रूप में कर रहे हैं सभी कामगार विगत वर्षों से अपनी सेवाएं निरंतर रूप से दुर्गम अंचल और दूरस्थ स्थान में जाकर दे रहे हैं हम लोगों को यात्रा भत्ता नहीं मिलता है न ईपीएफ कटता है। अभी के समय में पेट्रोल का कीमत काफी बढ़ गया है जिसके कारण बहुत पैसा पेट्रोल में खर्च हो जा रहा है हमारे पास कुछ पैसा बच नहीं रहा है हमारे साथ-साथ परिवार भी हैं जिनका पालन पोषण अच्छे से नहीं हो पा रहा है। इन कामगारों ने बताया कि प्लेसमेंट कर्मी और नियमित कर्मचारी के अपेक्षा अधिक काम लिया जाता हैं और वेतन उनसे कम मिलता है हम लोगों को भी ₹4 प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेट्रोल भत्ता दिया जाए।अभी हम लोग अनुबंध के तहत इस विभाग में काम कर रहे हैं हर साल हमारा अनुबंध का रिनिवल होता है। अनुबंध में नौकरी कर रहे हैं तो हमें इस बात का डर है कि हमें अगले साल नौकरी से निकाल तो नहीं देंगे क्योंकि हम अपना पूरा उम्र इस काम के पीछे निकाल रहे हैं और कल के समय में कहीं इस नौकरी से निकाल दिया जाए तो हमारा भविष्य में क्या होगा इस बात का हमें डर लगा रहता है। अभी हम जो पहले काम कर रहे थे उसके अपेक्षा और अतिरिक्त सौर सुजला काम दिया जा रहा है और साथ में यात्रा भत्ता नहीं दिया जा रहा है जो कि इतना काम कर पाने में असमर्थ हैं।अभी हम लोगों को विभाग में कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता ,जब जब शासन प्रशासन के द्वारा अनियमित कर्मचारी की जानकारी मांगी जाती है तब तक हम लोगों की जानकारी शासन प्रशासन तक नहीं भेजी जाती है और हम लोगों को ठेकेदार बोला जाता है जिससे हमें सम्मान प्राप्त नहीं होता और लज्जित होना पड़ता है। मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है कि सभी कामगारों के भविष्य को देखते हुए अनुबंध से मुक्त कर नियमित/विभाग में संविलियन किया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें