वर्तमान में पूरे देश में चार लाख 43 हजार 486 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 दशमलव छह आठ प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 हजार 24 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब तक 85 लाख 62 हजार 642 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भारतीय अनुसंधान चिकित्सा परिषद ने कहा है कि कल कोविड के आठ लाख 49 हजार 596 नमूनों की जांच के साथ ही अब तक 13 करोड़ 25 लाख 82 हजार 730 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें