चेन्नई में कल शाम से रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। चेन्नई में मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान निवर पिछले तीन घंटे से स्थिर है। इस समय यह पुद्दुचेरी से चार सौ दस किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई से चार सौ पचास किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अगले 24 घंटे में इसके तेज होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह कल शाम तक पुद्दुचेरी के निकट मामल्लपुरम और कारैक्कॉल के बीच तट को पार कर लेगा। इसके प्रभाव से प्रति घंटा एक सौ से एक सौ बीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें