बुधवार, 25 दिसंबर 2019

ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है चाऊमीन

देश का एक मात्र चाइनीज काली मंदिर स्थित है। इस मंदिर में हिंदुओं के साथ ही बड़ी संख्या में चीनी और बौद्ध धर्मावलम्‍बी यहां पूजा करने आते हैं।

इस मंदिर की खस बात यह है कि यहां प्रसाद के रूप में भक्तों को नूडल्स दिए जाते हैं। यह मंदिर पश्चिम बंगाल के टेंगरा इलाके में स्थित है। इस चाइनीज काली मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि 60 साल पहले यहां किसी भक्त ने दो काले पत्थरों पर सिंदूर लगाकर पेड़ के नीचे रखकर उसकी पूजा की थी।

यह मंदिर जिस जगह पर स्थित है वह क्षेत्र चाइना टाउन के नाम से भी जाना जाता है। इस इलाके में ज्यादातर चीनी लोग ही रहते हैं। इसके साथ ही चॉपसी, चावल और सब्जियों से बने व्यंजनों का मां काली के चरणों में भोग लगाया जाता है।

मंदिर में आने वाले भक्त मंदिर परिसर में ही हाथ से बने पेपर को जलाते हैं। यहां के बारे में कहा जाता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं दूर चली जाती है। खैर इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार तो नहीं है लेकिन जो भी हो ये मंदिर अपने प्रसाद की वजह से लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें