रायपुर। एक ओर कल जहां पूरे देश मे गुरु घासीदास जयंती की धूम देखने को मिली तो वही छत्तीसगढ़ में भी जगह जगह इस अवसर पर तरह तरह के मनमोहक कार्यक्रम देखने को मिला। इसी कड़ी में गुरू घासीदास जी की 263वीं जयंती के मौके पर जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपना विचार रखते हुए कहा कि मेरे लिए परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मात्र एक औपचारिकता नहीं हो सकती जिसे हम हर साल 18 दिसम्बर को जैतखम्ब के आगे माथा टेक के झंडा,नारियल,फूल और अगरबत्ती चढ़ाकर मना लें।अगर वास्तव में उनकी जयंती को अपने जीवन और समाज में सार्थक बनाना है तो बाबा के मानवता में समानता-और नशामुक्ति- स्थापित करने के अद्वितीय संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए ये प्रण लेना पड़ेगा कि चाहे कुछ भी हो जाए हम बाबा के बताए सत के मार्ग से कभी नहीं भटकेंगे।इस मार्ग में कितनी ताक़त है,इसका मैंने अपने अल्प जीवनकाल में अनेकों बार अनुभव किया है- और इसीलिए मुझे पूरा यक़ीन है कि छत्तीसगढ़ को सुखी,समृद्ध और सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश को नशा-मुक्त करना ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बाबा गुरु घासीदास के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
The post बाबा की जयंती को सार्थक बनाना है तो जैतखाम के सामने अगरबत्ती जलाने के बजाय उनके दिखाए हुए सत मार्गों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : अमित जोगी appeared first on idp24 news.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें