देवकर नगर देवकर मे नगरी निकाय चुनाव की मतदान के बाद मतगणना 24 दिसम्बर मंगलवार को सुबह 9 बजे से आरंभ होगी जिसे देखते हुए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों रिटनिग अधिकारी उमा शंकर साहू व सहायक रिटर्निग अधिकारी पौरस वेन्ताल द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है मतगणना स्थल पर अन्दर व बाहर सीसी कैमरे लगाये गये हैं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है 15 वार्डो के मतदान हेतु 15 ब्लाक बना लिया गया है तथा मतगणना कर्मकारियों की नियुक्ति कर ली गई हैं।
नगरी निकाय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला कुछ ही घंटो बाद आएगी। जिससे प्रत्याशियों की धड़कने भी तेज होती जा रही हैं। 15 वार्डो के लिए 37 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान मे अपने अपने भाग्य अजमाये है तथा चार हजार सात सौ एक्तीस मतदाताओं मे से चार हजार उन्यासी मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किये थे।
नगर पंचायत देवकर की चुनावी माहौल और जीत हार जोड़तोड़ आकरण और समीकरणों का दौर अब भी जारी है कि कांग्रेस पार्टी को कितना और भाजपा पार्टी को कितना सीट मिलेगी। साथ किस-किस वार्डो मे निर्दलीय उम्मीदवारों का बोलबाला रहेगा। यह सब गणित माथापच्ची चौक-चौराहे होटल पान ठेलो मे सहज ही सुनने मिल जाएगा। अब देखना होगा की भाग्य किस-किस उम्मीदवारों के साथ है। निर्वाचन अधिकारी उमा शंकर साहू ने अपील किया है कि मतदान शांतीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। वैसे ही मतगणना शांतीपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो किसी प्रकार की वाद विवाद से बचें और सभी सहयोग प्रदान करे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें