बेंगलुरू में जीएसटी पर बनी मंत्री समुह की बैठक हुई। बैठक में जीएसटी विवरण को और सरल बनाने पर विचार विमर्श हुआ। बैठक के बाद मंत्री समूह के नामित संयोजक बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजस्व प्राप्ति में स्थिरता आने तक वस्तु एवं सेवाकर यानि GST की दरों में बदलाव किए जाने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने जीएसटी दरों को लेकर मीडिया में आ रही खबरों को भ्रामक और गलत करार दिया।सुशील मोदी ने कहा कि आगामी 1 अप्रैल से जीएसटी विवरणी को और आसान बनाया जाएगा ताकि व्यापारियों को अपने टैक्स विवरण देने में दिक्कत नहीं आए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें