भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवराज के संन्यास लेने की घोषणा करते ही उनके फैंस के मायुसी छा गयी और लोग के भावुक भी हो गए। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी अपने बेटे के इस फैसले से भावुक नजर आए। एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कही कि उन्हें अपने बेटे पर फक्र है और अगले जन्म में उनकी चाह है कि वह युवराज सिंह का बेटा बन कर आए।
युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा कि उनकी भगवान से यही दुआ है कि वो अगले जन्म में युवराज सिंह का बेटे बन कर आएं और क्रिकेट में देश का नाम रोशन करूं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी देश के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। उन्हें अपने बेटे पर फक्र है।
युवराज के सन्यास की घोषणा के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।महान बल्लेबाज सचिन तेंदुल्कर ने ट्वीट करके कहा, “आपका कैरियर शानदार रहा युवी। टीम को जब भी आपकी जरूरत पड़ी आप एक विजेता बनकर सामने आए। मैदान के अंदर और बाहर आपका संघर्ष आश्चर्यजनक है। आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनायें और आपने क्रिकेट के लिए जो किया उसके लिए धन्यवाद ।”
वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे, लेकिन युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी बहुत कम मिलेंगे। उन्होंने मुश्किल समय को झेला। बीमारी को हराया, गेंदबाजों को धोया और दिलों को जीता। अपनी लड़ाई और इच्छा शक्ति से कई लोगों को प्रेरित किया। आपको जीवन में शुभकामनाएं युवी।
भारतीय क्रिकेट के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2011 में भारत को विश्व कप में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनो से शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें मेन ऑप टूर्नामेंट घोषित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें