वरिष्ठ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर वी जानकीरमन का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, स्पीकर वी पी शिवकोलुंधु, डीएमके के दक्षिण विंग के संयोजक आर शिव, विधायक,उत्तर विंग के संयोजक एस पी शिवकुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दिवंगत नेता की मृत्यु पर अपना दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नेता का अंतिम संस्कार कल तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के पड़ोसी गांव अलाथुर में किया जाएगा।
जनाकीरमन 1985 से लगातार पांच बार नेलिथोप खंड से चुने गए थे। वह 1996 से 2000 के बीच पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थे और द्रमुक और तमिल माणिला कांग्रेस (टीएमसी) के गठबंधन में सरकार का नेतृत्व कर रहे थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले विपक्ष के नेता, द्रमुक के सचेतक और पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्होंने टैक्सी चालक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
गवर्नर किरण बेदी ने जानकीरमन के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपने शोक संदेश में कहा, जानकीरमन पुण्डीचेरी के राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे । मुख्यमंत्री और डीएमके पार्टी के दिग्गज के रूप में वह राजनीति और प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें