शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रयास रंग लाया: 12 वर्षो से बंद पड़ी पंडरिया मंडी मे दो जनवरी से खरीदी बिक्री होगा प्रारंभ

कवर्धा। ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा पंडरिया ने कहा कि नये साल के दो जनवरी से पंडरिया मंडी में खरीदी बिक्री प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था सुधरते तक सप्ताह मे दो दिन(सोमवार व गुरुवार) को खरीदी बिक्री होगा व उसी दिन किसान को भुगतान किया जाएगा।
किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया कि पंडरिया स्थित मंडी में खरीदी बिक्री चालू कराने के लिए हम लोग पिछले 4 महीने से प्रयास कर रहे थे, जिस पर विगत कुछ दिनों पूर्व अपर संचालक द्वारा मंडी सचिव को आदेशित करते हुए मंडी में खरीदी बिक्री प्रकिया चालू करने को कहा था, जिस पर मंडी सचिव श्री गोहिया सर द्वारा आज किसान और व्यापारी भाइयो की सयुंक्त बैठक रखी गई थी।
बैठक मे किसान और व्यापारी भाइयो के आपसी सहमति से मंडी में खरीदी बिक्री प्रक्रिया चालू करने के लिए शुरूआत मे सप्ताह मे दो दिन (सोमवार व गुरुवार) को खरीदी करने का निर्णय लिया गया है, जिसमे किसानों को उनके फसल का उसी दिन भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया है जिसका आदेश शासन द्वारा पहले से जारी किया गया है।
वर्षो से बंद पड़ी मंडी को पुन: संचालित होने की सूचना से किसान खुश है, इस सूचना को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने के लिए ग्राम कोटवार से मुनादी कराया जाएगा, साथ ही बाजार हाट में लॉउड स्पीकर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो सूचना दिया जाएगा। आज के इस बैठक में मंडी सचिव श्री गोहिया, किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष हरीश जैन, डॉ सुखचंद चंद्रवंशी, श्री चंद्रसेन सहित समस्त किसान एवं व्यापारीगण उपस्थित थेे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें