बुधवार, 25 दिसंबर 2019

दिल्ली: कृषि मंत्रालय द्वारा ईआईएमए 2019 कृषि अभियांत्रिकी मेले का आयोजन

राजधानी दिल्ली में कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तीन दिवसीय " (EIMA) ईआईएमए 2019" कृषि अभियांत्रिकी मेले का आयोजन किया गया। इस अतरराष्ट्रीय कृषि मेले में वैसे तो कृषि मशीनीकरण से जुडी देश औऱ दुनिया की नामी गिरामी कम्पनियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई गयी, लेकिन लुधियाना के एक कृषि अभियान्त्रिकी उद्य़मी द्वारा "मेक इन इ़डिया" की थीम पर आधारित गार्डन टूल्स की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए महिलाओं के अनुकूल कृषि उपकरण साखा आकर्षण का केन्द्र रहे। 

मिलिए एक सामान्य किसान से कृषि अभियान्त्रिकी उद्यमी बने पंजाब के लुधियाना निवासी एस पी सिंह दुआ से, राजधानी दिल्ली में कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित ईआईएमए 2019 में गार्डन टूल्स की प्रदर्शनी लगाने आए दुआ ने कहा कि 1988 में उन्होने खेती के साथ साथ छोटी सी ग्राडन टूल्स की कम्पनी शुरु की थी। एसपी सिंह के अनुसार आदिकाल से कृषि के यंत्र पुरुषों को ध्यान में रखकर बनाये जाते रहे है उसी को देखकर उनको महिलाओं के अनुकूल गार्डन टूल्स बनाने का आईडिया आया। 

 अक्सर किसान खेतों में पेड पौधों की कटिंग और प्रूनिग करने के बाद पत्तियों को जला देते है इससे प्रदूषण की समस्या पैदा होती थी। इससे निजात दिलाने के लिए इनकी कम्पनी ने ऐसी मशीन बनाई है जो अनुपय़ोगी पत्तिय़ों और पेड की डालियों को छोटे छोटे टुकटों में काटकर  प्रसंस्कृत कर देती है। जिसे बाद में कम्पोष्ट खाद बनाने के अलावा  घरों में सजावट व पौधों को नमी देने के उपय़ोग में लिया जाता है।

गौरतलब है कि कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर साल राजधानी दिल्ली के पूसा संस्थान में कृषि अभियांत्रिकी मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश औऱ दुनिय़ा की नामी गिरामी कम्पनियों को प्रतिस्पर्धा में टक्कर देते हुए एसपी सिंह दुआ जैसे अभियांत्रिकी उद्यमी स्वदेशी कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने का काम करते है।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें