बुधवार, 25 दिसंबर 2019

दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने कांग्रेस के जीत पर कहा: मुख्यमंत्री के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर, 20 वर्ष बाद दुर्ग में होगा कांग्रेसी महापौर

दक्षिणापथ, दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद दुर्ग शहर विधायक को लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायक वोरा को बधाई दी वहीं दूसरी ओर वोरा ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए जनहित के कार्यों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार वादे पूरे करने वाली सरकार बनी है। हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ् किया, बिजली बिल आधा किया, धान का समर्थन मूल्य पूरे देश में सर्वाधिक दिया जा रहा है, गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं सहित सर्वहारा वर्ग मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट है। अब शहर में कांग्रेस की सरकार बनने से 20 वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार से शहर को न सिर्फ मुक्ति मिलेगी बल्कि संपत्ति कर में कमी एवं यूजर चार्ज समाप्ति की सौगात भी शहरवासियों को मिलेगी। गौरतलब है कि स्पष्ट बहुमत कांग्रेस को मिलने के बाद भी निर्दलीयों का रुझान भी कांग्रेस की तरफ अधिक है और कई निर्दलीय पार्षद भी वोरा निवास में नजर आए जिनका विधायक वोरा ने आत्मीयता से स्वागत करते हुए जीत की बधाई दी।

खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa

The post दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने कांग्रेस के जीत पर कहा: मुख्यमंत्री के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर, 20 वर्ष बाद दुर्ग में होगा कांग्रेसी महापौर appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें