दक्षिणापथ, दुर्ग। नगर निगम आयुक्त इन्द्रजीत बर्मन के निर्देश पर शहर में नालियों और सड़कों,गलियों की सफाई निरन्तर करवाया जा रहा है, निगम कर्मचारी सफाई दरोगा द्वारा वार्ड 42 कसारीडीह गली नं. 5 की दुर्ग राजनांदगांव ग्रामीण बैंक कार्यरत श्रीमती सुमन मन्ड्रिक द्वारा सड़क पर कचरा फेंकते देखा गया।

महिला द्वारा आनाकानी करने पर भी सड़क पर फेका हुआ कचरा को उन्ही से वापस सड़क से उठवाकर डस्टबिन में डलवाकर उनसे 5 सौ का जुर्माना वसूला गया। आयुक्त इन्द्रजीत बर्मन ने कहा कि कचरा घर के बाहर सड़क किनारे एवं नाली गलियों में न फेके, कचरा डस्टबिन में रखें। कचरा बाहर फेंकते देखे जाने पर कार्रवाही कर जुर्माना वसूला जाएगा।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post महिला बैंक कर्मचारी ने सड़क पर फेका कचरा, उन्ही से उठवाकर निगम ने लगाया 5 सौ का जुर्माना… appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें