धमतरी, जिले की एकमात्र ड्यूस बॉल क्रिकेट के तीन बार के राष्ट्रीय खिलाडी, पदक विजेता, ओपनर बैट्समैन, क्रिकेटर सजल दीपक शर्मा भिलाई इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही वार्षिक परीक्षाओं के बीच अपना राष्ट्रीयपर्व मतदान करने धमतरी पहुंचे। उन्होंने अपना मतदान नगर पालिका स्थित रिसाई पारा पूर्व वार्ड में किया। ज्ञात हो कि सजल शर्मा ने स्कूल गेम्स फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित मान्यता प्राप्त संस्था प्रतियोगिताओं के बीच में छत्तीसगढ़ ड्यूस बॉल क्रिकेट की टीम में प्रथम प्लेइंग 11 में शामिल होकर तीनों ही बार सत्र 2012 में दिल्ली राष्ट्रीय क्रिकेट, सत्र 2014 मे ग्वालियर राष्ट्रीय क्रिकेट तथा 2015 में इंदौर राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश और धमतरी जिले का नाम गौरवान्वित किए हैं। वर्तमान समय में सजल शर्मा विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई और शंकराचार्य वन इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने अध्यापन के साथ क्रिकेट प्रैक्टिस पर जुटे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें