शनिवार, 21 दिसंबर 2019

बेमेतरा नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 102 वर्ष की वयोवृद्ध महिला ने भी किया मतदान

बेमेतरा, बेमेतरा जिले के एक नगर पालिका बेमेतरा एवं 6 नगर पंचायत साजा, नवागढ़, बेरला, परपोड़ी, देवकर एवं थानखम्हरिया में पार्षद पद के लिए मतदान में मतदाताओं ने अपना अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। मतदान का समय सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक- 15 वयोवृ़़द्ध महिला श्रीमती बुधनबाई उम्र – 102 वर्ष ने भी अपना वोट डाला। जिले के कुल-111 वार्ड जिसमें नगर पालिका परिषद् बेमेतरा के 21 वार्डों एवं नगर पंचायत के 15-15 वार्डों में मतदान हुआ। पार्षद निर्वाचन के लिए जिले में कुल-127 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जिले के संबंधित नगर पंचायत मुख्यालय में मंगलवार 24 दिसम्बर को सवेरे मतगणना होगी। इस दौरान अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें