इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचार और संदेश देश को लगातार नई दिशा दे रहे हैं. खासकर युवा पीढ़ी को उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रोत्साहित करता है.
राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल 2 सितंबर से शुरू हुए संपर्क कार्यक्रम में विवेकानंद के सिद्धांतों और विचारों को पूरे देश में जन-जन तक फैलाया जाएगा, ताकि आज की युवा की पीढ़ी इससे लाभान्वित हो सके. इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी उपस्थित रहे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें