रविवार, 22 दिसंबर 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव: 81 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए मतगणना जारी हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। सभी मतगणना केन्‍द्रों पर त्रि-स्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर केन्‍द्रीय अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किये गये हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

मतगणना के दौरान विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। अंतिम राउंड की गिनती के बाद संबंधित विधानसभा के पांच-पांच मतदान केन्‍द्रों के वीवीपैट के पर्चें का भी मिलान किया जाएगा। राज्‍य में 30 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर के बीच पांच चरणों में मतदान कराया गया था।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। जिनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, हेमंत सोरेन, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बाबू लाल मरांडी के भाग्य का फैसला जनता करेगी ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें