गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

यूपीए सरकार के कार्यकाल में असम में खुले डिटेंशन सेंटर: बीजेपी

अब बीजेपी की ओर से एक बार फिर इस मामले में कांग्रेस पर हमला बोला गया है. पार्टी का कहना है कि असम में राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी के समय मे डिटेंशन कैम्प बने थे. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी इस मामले में झूठ बोल रहे हैं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

बीजेपी ने कहा है कि 20 अक्टूबर, 2012 को असम की कांग्रेस सरकार ने श्वेत-पत्र जारी किया था. इसमें पेज 38 में लिखा है कि केंद्र सरकार ने असम सरकार को यह निर्देश दिया है कि आप डिटेंशन सेंटर सेट कीजिए. साथ ही 13 दिसंबर, 2011 को केंद्र सरकार के एक प्रेस रिलीज में कहा गया था कि 3 डिटेंशन कैंप असम में खोले गए हैं. 2011 में केंद्र में कांग्रेस सरकार थी. इस रिलीज में कहा गया है कि असम में तीन डिटेंशन सेंटर बने हैं, जिसमें 362 अवैध घुसपैठियों और विदेशियों को रखा गया है. हालांकि कांग्रेस इस मामले में केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठा रही है.

जाहिर है डिटेंशन सेंटर देश में पहले से हैं और इसमें विदेशियों और अवैध घुसपैठियों को रखा जाता है लेकिन मौजूदा समय में इसे एनआरसी से जोड़ना सरासर गलत है.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें