सोमवार, 23 दिसंबर 2019

पंचदश दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया दुर्ग की अर्पिता कर को

कोविद / भारतीय शास्त्रीय संगीत/ की परीक्षा में अर्पिता को मिला पहला स्थान

दक्षिणापथ, दुर्ग।  इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा मंगलवार दिनांक 17 दिसंबर को पंचदश दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल  अनुसूईया उइके एवम विशेष अतिथि के रूप में  पद्म श्री उस्ताद जाकिर हुसैन,  श्री ऋषि कुमार वशिष्ठ / डायरेक्टर  सी सी आर टी , नई दिल्ली/  कुलपति डॉ  मंडावी सिंह ने  दुर्ग की अर्पिता कर को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया । उक्त सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा प्रावीण्य के आधार पर दुर्ग की अर्पिता कर का चयन सत्र 2018 के   स्वर्ण पदक के लिए किया गया है।

सारे गामा फेम दुर्ग की अर्पिता कर ने कोविद/ भारतीय शास्त्रीय संगीत/  की परीक्षा में पूरे देश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है ।  इंदिरा कला एवम संगीत विश्वविद्यालय खेरागढ़ द्वारा 17 दिसम्बर को स्वर्ण पदक से उनका सम्मान किया गया। अर्पिता वर्तमान में डी पी एस स्कूल रायपुर में म्यूजिक टीचर के रूप में कार्यरत है ।उनकी इस उपलब्धि पर शहर के कला एवम संगीत से जुड़े कला एवम संगीत प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

 

The post पंचदश दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया दुर्ग की अर्पिता कर को appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें