उपार्जन केन्द्रों में स्टेकिंग का किया अवलोकन
किसानों से की भुगतान के संबंध में चर्चा
निरीक्षण करते हुए श्री सिंह ने किसानों से चर्चा करते हुए टोकन की जानकारी और भुगतान की जानकारी ली। ग्राम पाण्डुका के किसान मंगलु दास मानिकपुरी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेती है, जिसमें 66 कट्टा धान का टोकन मिला है। श्री सिंह ने मौके पर मॉस्चर मशीन से धान की नमी मापी, जो औसतन सही पाया गया। इसी तरह पोंड के निरीक्षण में नागझर के किसान प्रेम सिंह ने बताया कि उनके और दो भाई सहित 6 एकड़ खेत के लिए पहली बार 100 कट्टा धान के लिए टोकन मिला है। यहां मंडी में धान बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की बात उनके द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने बारदानों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। ग्राम पाण्डुका में 40 हजार नग बारदाना अभी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। वहीं कुल खरीदी में से 4500 क्विटंल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। समिति प्रबंधक श्री धमेन्द्र साहू ने बताया कि पाण्डुका में अभी तक 16 हजार 700 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिससे 447 किसान लाभान्वित हो चुके है। ग्राम पोंड में श्री सिंह ने किसानों से चर्चा कर शासन की धान खरीदी नीति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन 15 फरवरी तक समर्थन मूल्य में धान खरीदी जारी रखेगी। पोंड में अभी तक 11 हजार 182 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है, जिससे 453 किसान लाभान्वित हुए है। ग्राम कोपरा के निरीक्षण में श्री सिंह ने किसान पंजीयन एवं बारदाना पंजी का अवलोकन किया। समिति प्रबंधक ने बताया कि लिकिंग के माध्यम से 3150 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। कोपरा उपार्जन केन्द्र में अभी तक 24 हजार 640 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है, जिससे 726 किसान लाभान्वित हुए है। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि भुगतान भी नियमित हो रहा है। श्री सिंह ने बारदानों को उपयोग के अनुसार बंडल से खोलने का निर्देश दिये। इस दौरान पोंड केन्द्र के नोडल अधिकारी जिला कोषालय अधिकारी श्री के.के. दूबे मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें