सोमवार, 23 दिसंबर 2019

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार रथ को दिखाई हरी झण्डी

कलेक्टर डॉ0 सारांश मित्तर ने कृषि विभाग द्वारा तैयार किये गए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार रथ को यहां कलेक्टोरेट परिसर में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सातों विकासखण्डो के ग्रामों में 31 दिसम्बर तक भ्रमण कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सबंध में जागरूकता फैलाएगी और किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
      उप संचालक कृषि श्री एमआर भगत ने बताया कि भारत सरकार की इस योजना का छत्तीसगढ़ सरकार की सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा रबी वर्ष 2019-20 में बालोद, बलोदा बाजार, बस्तर, बेमेतरा, बिलाससपुर, दंतेवाड़, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, कोंड़ागांव, कोरबा, महासमंुद, रायगढ़, रायपुर राजनन्दगांव, सरगुजा, सुकमा एवं सूरजपुर जिले में संचालित की जा रही है। किसान अधिसूचित फसलों के बीमा 31 दिसम्बर 2019 तक करा सकते हैं। बीमित राशि, जिला स्तर के ऋण वितमान के आधार पर तथा देय प्रीमियम के दर पर अधिसूचित फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत देय होगा। ऋणी एवं अऋणी कृषकों को बीमा कराने, प्रीमियम जमा एवं खाते डेबिट करने के अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2019 तक तथा वितीय संस्थानों द्वारा एआईसी को प्रीमियम प्रेषित करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2020 तक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें