सोमवार, 23 दिसंबर 2019

संविधान बचाओं समिति द्वारा आयोजित रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा यह काला कानून है जो देश को बांटने का काम कर रहा है हम इसका विरोध करते है


 भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में संविधान बचाओ समिति द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनआरसी और सीएए बिल को काला कानून निरूपित करते हुए इसका जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार के साथ है, लेकिन एनआरसी के माध्यम से पूरे देश की जनता को प्रताडि़त करोगे तो हम साथ नही देंगे। यह काला कानून है जो देश को बांटने का काम कर रहा है। हम इसका विरोध करते है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा राष्ट्रवाद के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह कानून देश मे आग लगाने का काम कर रही है। देश भर से आये गांधीवादी नेताओ और बुद्धिजीवियों ने भी सभा को संबोधित करते हुए मोदी से बिल को वापस लेने की मांग की।


आम सभा के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रैली पैदल कूच करते हुए सिविक सेंटर तक चौक गई। राष्ट्रगान के साथ रैली समाप्त हुई। रैली में रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा से भारी संख्या में लोग पहुचे थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, प्रतिमा चंद्राकर, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, तुलसी साहू, आरएन वर्मा, अवनीश राघव, गिरीश दुबे, गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सीजू एंथोनी, जीवन लाल वर्मा, मंगा सिंह, सुरेंद्र तिवारी, नीलेश चौबे, राजन खुटेल, अरुण सिसोदिया, राजेन्द्र साहू, हेमशंकर शर्मा, हेमंत बंजारे, प्रमोद दुबे, कोको पाड़ी, नीता लोधी, हेमलता साहू, जानकी साहू, नीलू ठाकुर, भुनेश्वरी रानी, जमुना साहू, संगीता सिंह, हमीद खोखर, राजीव गुप्ता, केशव बंछोर, प्रभाकर जन बंधु, नंद कुमार सेन, मुकुंद भाउ, डी काम राजू, केशव चौबे, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, संतोष राणा, करीम खान, संतोष वर्मा, आर एस शर्मा, अतुल साहू, परविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, रज्जन अकील खान, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, तीश कश्यप, राजकुमार चौधरी, राजकुमार देशमुख, राजीव यादव, मनीष जाग्यासी, मनीष भंडारी, नरेंद्र पिपरोल, नरसिंह नाथ, राधा रमन चौबे, कोटेश्वर राव, दिवाकर भारती, चंद्रकांत कुर्रे, फतेह सिंह भाटिया, रायसिंह ढिकोला, लिखिल खिचरिया, लालचंद वर्मा, ललित पाल, जावेद खान, गोविंद चतुर्वेदी, चंद्रशेखर गवाई, गुलाम उस्मानी, राजेंद्र साहू, सदाबहार हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एवं जनता विरोध करने उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें