गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

झारखंड में पांचवे दौर का मतदान आज

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। विधानसभा के पांचवें और आखिरी दौर के लिए आज 6 जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।  बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे खत्म होगा, जबकि बाकी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उनमें साहेबगंज, पाकुर, दुमका, जामताडा, देवघर और गोडडा शामिल हैं ।

पांचवे दौर में कुल 236 प्रत्याशी  चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार जरमुंडी में है जबकि पोडैयाहाट में सबसे कम 8 उम्मीदवार हैं । मतदान के अंतिम चरण में राज्य के दो मंत्रियों के साथ ही  पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम  के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी किस्मत तय होगी। सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में बीजेपी  उम्मीदवार और महिला  बाल कल्याण मंत्री लुइस मरांडी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं जबकि बरहेट में बीजेपी के साइमन मल्टो से उनका मुकाबला है।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें