दक्षिणापथ, नगपुरा। नगपुरा के सरपंच व ग्रामवासियों के नेतृत्व में दर्जन भर ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर नगपुरा निवासी मनीष मांडले जिसके विरुद्ध 2018 में जिलाबदर की सजा जिला सत्र न्यायालय दुर्ग ने सुनाई थी। नवम्बर 2019 को सजा खत्म होने के पश्चात पुन: गांव आकर उक्त आरोपी द्वारा ग्रामीणों को व उनके खिलाफ पूर्व में शिकायतकर्ता को डराने धमकाने की शिकायत की है तथा गांव वालों ने उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया है। गांव वालों ने ज्ञापन में कहा है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कई अवैध उत्खनन व मारपीट का मामला पूर्व में पंजीबद्ध हैं। शिकायतकर्ताओं में सरपंच भूपेंद्र रिगरी, पुणेश्वर ठाकुर, बलराम कौशिक, शंकर चौहान, बाहलु राम ढीमर, अमरनाथ देशमुख, इतवारी निषाद, हेमंत साहू सहित कई ग्रामवासी शामिल थे।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post मनीष मांडले के खिलाफ सरपंच समेत गांववालों ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें