सूरजपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं में एनीमिया को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिशुवति माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषित गर्म भोजन दिया रहा है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इसकी शुरुआत 18 दिसंबर 2019 से किया गया है। डीएमएफ द्वारा इस योजना का वित्त पोषण किया जाएगा।
महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस योजना से जिले के सभी पंचायतों में 9500 शिशुवति महिलाएं लाभान्वित होंगी। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले भोजन के समान मीनू अनुसार सप्ताह में 6 दिवस सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशुवति महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें