छत्तीसगढ़ नगरी निकाय चुनाव का मतगणना मंगलवार सुबह से प्रारभ है । चुनाव नतीजों में बड़े उलटफेर और बड़े चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं राज्य के बड़े शहरों में कई बड़े-बड़े दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है तो वही सूरजपुर नगर पालिका निगम से एक बड़ी उलटफेर वाली खबर प्रकाश में आई है सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी थलेश्वर साहू को निर्दलीय प्रत्याशी ने हरा दिया है।
Surajpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Surajpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 23 दिसंबर 2019
गुरुवार, 19 दिसंबर 2019
लूल्ह के ग्रामीणों को नलकूप से शुद्ध पेयजल मिलने से हर्ष
ग्रामवासियों की वर्षो की मांग हुई पूरी: शासन-प्रशासन को दे रहे धन्यवाद
सूरजपुर, ग्राम लूल्ह के ग्रामीणों का शुद्ध पेयजल के लिए हैंण्डपंप खनन की वर्षो पुरानी मांग जिला प्रशासन की पहल से पूरा होने से वहां के निवासियों में हर्ष व्याप्त है। इसके पहले ग्रामीणजन पेयजल के लिए पहाड़ी रास्ते होते हुए सीमावर्ती कोरिया जिला और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के समीप के गांव के हैंण्डपंप से पानी तथा जंगल के नदी-नालों के पानी पीने के लिए मजबूर थे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सूरजपुर से लगभग 142 किलोमीटर और विकासखण्ड ओडगी से 95 किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल के मध्य ग्राम पंचायत खोहीर का आश्रित ग्राम लूल्ह स्थित है। यहां की जनसंख्या 348 है। कलेक्टर सूरजपुर को वनांचल के बीच स्थित ग्राम में पेयजल समस्या की जानकारी होने के बाद उनहोंने लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुद्ध पेयजल के लिए दो हैण्डपंप खनन के निर्देश दिए। आज ग्राम लूल्ह में दो हैण्डपंप खनन हो गया है। और लोंगो को शुद्ध पेयजल पीने के लिए मिल रहा है।
गांव के सरपंच तेजबली, गांव के सदस्य पवन कुमार, सीता राम, छोटे लाल, राम सुरेश, करन साय बताते है कि पूर्व में पूरे ग्रामवासी दूर-दराज के नाले, तालाब, नदी आदि से पानी पीने के लिए मजबूर थे। अशुद्ध जल होने के कारण हमेशा ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार के जलजनित बिमारियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन कलेक्टर दीपक सोनी के विशेष पहल पर हमारे गांव में नलकूप का खनन हुआ है और हमें शुद्ध जल की प्राप्ति हो रही है। हमारा पूरा गांव शुद्ध जल पीकर खुश एवं स्वस्थ है।
सूरजपुर में गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा सुपोषित गर्म भोजन
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं में एनीमिया को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिशुवति माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषित गर्म भोजन दिया रहा है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में इसकी शुरुआत 18 दिसंबर 2019 से किया गया है। डीएमएफ द्वारा इस योजना का वित्त पोषण किया जाएगा।
महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस योजना से जिले के सभी पंचायतों में 9500 शिशुवति महिलाएं लाभान्वित होंगी। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले भोजन के समान मीनू अनुसार सप्ताह में 6 दिवस सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशुवति महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस योजना से जिले के सभी पंचायतों में 9500 शिशुवति महिलाएं लाभान्वित होंगी। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले भोजन के समान मीनू अनुसार सप्ताह में 6 दिवस सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशुवति महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
बुधवार, 5 जून 2019
केशवनगर और नयनपुर के किसानों की तकदीर बदलेगी
सौर सामुदायिक सिंचाई योजना से सिंचाई का रकबा 185 एकड़ बढ़ेगा
गांव में पांच एचपी के 60 सोलर पंप लगाए जाएंगे
रायपुर, 05 जून 2019/ सूरजपुर जिले के ग्राम केशवनगर में रेहर नदी पर बनाए गए एनीकट में सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के पूर्ण होने पर यहां किसान तीन फसल ले सकेंगे। इन किसानों ने कल केशवनगर की चौपाल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उन्हें गांव में स्थापित की जा रही इस योजना के बारे में बताया।
ग्राम केशवनगर एवं नयनपुर के मध्य से रेहर नदी होकर गुजरती है, जिस पर जल संसाधन विभाग द्वारा एनीकट भी बनाया गया है। जिससे नदी में वर्ष भर पानी की उपलब्धता रहती है। ग्राम केशवनगर एवं नयनपुर में कुल 144 कृषकों की 185 एकड़ भूमि में सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के तहत सिंचाई हेतु 60 नग 5 एच.पी. क्षमता के डी.सी. सोलर सरफेस पंप की स्थापना की जा रही है। जिसमें से 24 नग सोलर पंप स्थापित हो चुके हैं, शेष 36 नग सोलर पंप के स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
सोलर पंप स्थापना के पूर्व कृषकों द्वारा सिर्फ एक फसल ही ला जा रही थी। किसान सिंचाई के साधन के अभाव में दूसरे कृषकों की जमीन पर मजदूरी कर गुजारा कर रहे थे। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण गरीब तबके के किसानों के लिए डीजल पंप-केरोसीन पंप से सिंचाई कर पाना संभव नहीं था। पानी की उपलब्धता होने से सोलर पंप लग जाने से कृषकों में काफी उत्साह है।
मंगलवार, 4 जून 2019
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 102 बेरोजगार युवाओं को सौंपे नियोजन आदेश
सूरजपुर लाईवलीहुड कॉलेज के माध्यम से सीआईआई द्वारा
विभिन्न कंपनियों में युवाओं को मिला रोजगार
जिले के बेरोजगार युवक अमित कुमार को मिला तीन लाख रूपए का पैकेज
रायपुर, 4 जून 2019 /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिले के केशवनगर में आयोजित चौपाल में लगाए गए सूरजपुर के लाईवलीहुड कॉलेज के स्टाल में जिले के 102 बेरोजगार युवाओं को राज्य और राज्य की बाहर की विभिन्न कंपनियों में नियोजन के आदेश सौंपे। जिले के एक युवक अमित कुमार को अधिकतम तीन लाख रूपए सालाना का पैकेज मिला है। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सी.आई.आई. (कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) संस्था एक गैर सरकारी, गैर-लाभ, उद्योग नेतृत्व तथा उद्योग प्रबंधित संगठन है। सूरजपुर कलेक्टर श्री दीपक सोनी की पहल से इस संस्था के मुख्य भाग मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना लाईवलीहुड कॉलेज सूरजपुर में की जा रही है। यह सेंटर भारत का 6वां एवं छत्तीसगढ़ राज्य का पहला कैरियर सेंटर होगा। प्रारंभिक स्तर पर कंपनी द्वारा जिले के 102 बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग और साक्षात्कार के द्वारा चयन कर लिया गया है, जिन्हें राज्य तथा राज्य से बाहर अलग-अलग कंपनियों में नियोजित किया गया। नियोजक कंपनी में मुख्य रूप से HDFC Life, Karvey, Pilot Fish, GOD, Anand Automobile, Water World Super mart, Mahamaya Autocars pvt.Ltd
शामिल हैं, जो नोएडा, रींवा, रायपुर, सागर, अम्बिकापुर आदि स्थानों की हैं। कंपनी द्वारा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में अधोसंरचना स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जल्द ही संचालन प्रारंभ कर दिया जावेगा। इस कंपनी के माध्यम से जिले के युवाओं को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण प्रदान कर उनके क्षमतानुसार उन्हें कंपनियों मंे नियोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने किया ’’संवाद सूरजपुर’’ कार्यक्रम का शुभारंभ
स्कूल और काॅलेज के विद्यार्थियों की शिक्षा और कैरियर
संबंधी समस्याओं का होगा समाधान
रायपुर, 04 जून 2019/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सूरजपुर जिले में केशवनगर गौठान का विस्तृत अवलोकन करने के दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सलाह हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किए गए ’’संवाद सूरजपुर’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय में स्थापित किए गए डिस्ट्रिक्ट काउंसिलिंग सेंटर के माध्यम से स्कूल और काॅलेज के विद्यार्थियों की शिक्षा और कैरियर संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट काउंसिलिंग सेंटर में स्कूल एवं काॅलेज के छात्रों के अध्ययन, विषय चुनाव, परीक्षा, समस्या, समाधान एवं कैरियर चुनाव हेतु मार्गदर्शन प्रदाय किया जावेगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी स्वयं उपस्थित होकर अथवा मोबाईल फोन (9111033446) से सम्पर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हंै। कैरियर संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से समन्वय स्थापित कर, रोजगार हेतु इच्छुक विद्यार्थियों को कैरियर चुनाव के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा सूरजपुर जिले के केशवनगर आदर्श गौठान का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने लगाई चैपाल: नरवा, गरुवा, घुरवा और
बाड़ी योजना के महत्व को समझाया
उल्लेखनीय है कि यह गौठान लगभग 8 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। यहां पर 640 पशु रखे गये है। गौठान के बगल से बहने वाली रेण नदी में उपलब्ध पानी से यहां सौर सामुदायिक सिंचाई परियोजना संचालित है। 73 एकड़ में यहां 5 एचपी क्षमता वाले कुल 60 पम्प लगाये गये है। इससे लगभग 144 किसान लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने यहाॅ चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए। मुख्यमंत्री ने नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना के संबंध में गांव वालो से उनका सुझाव लेते हुए इसके महत्व और उद्ेश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी। गौठान से पशुओं को एक स्थान पर रखा जा सकेगा। एक से अधिक फसल लेने में सुविधा होगी। कृषि लागत में कमी आयेगी एक ओर जहाॅ पशुओं के देखरेख एवं खानपान का उचित अवसर मिलेगा, वहीं गायों के गोबर से कम्पोस्ट खाद एवं गोबर का उत्पादन होगा। केशवनगर गौठान को विकसित करने के लिये 20 लाख रुपये की स्वीकृत की गई है। कम्पोस्ट खाद बनाने में रोजगार के अवसर पैदा होगें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान सरकार नहीं चलाएगी बल्कि उसे किसानों की समिति चलाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा विभिन्न तरीकों जैसे ऋण माफी, 2500 हजार रुपये प्रति क्विटंल में धान खरीदी आदि के द्वारा मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यहां वन अधिकार मान्यता पत्र के तहत् प्रतीकात्मक स्वरुप वनवासियों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया। यहां पर कुल 1057 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी योजना के तहत गांव-गांव में गौठान का निर्माण किया जा रहा है। गौठान से पशु संवर्धन और सुरक्षा का कार्य होगा, खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगीं।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षामंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, विधायक श्री गुलाब कमरो, मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, आई.जी. सरगुजा श्री के.सी. अग्रवाल, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
बुधवार, 21 जून 2017
योगाभ्यास दिवस भारतीय विरासत और सांस्कृतिक वैभव को पूरे विष्व में विस्तार देने का महत्वपूर्ण अवसर-गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा : स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए योग आवश्यक : सूरजपुर जिले में एक लाख पच्चास हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
सूरजपुर 21 जून 2017, अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास प्रदर्षन कार्यक्रम के प्रति सूरजपुर जिले के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जिला मुख्यालय सूरजपुर के साथ साथ सभी नगरीय निकायों, सभी जनपद पंचायतों और जिले के सभी 424 ग्राम पंचायतों में 04 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग एक लाख पच्चास हजार नौ सौ सत्तासी लोगों ने भाग लिया। गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने योग प्रदर्षन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय सूरजपुर के स्टेडियम में प्रातः 07ः00 बजे से 08ः00 बजे तक आयोजित किया गया। जहां लगभग 4 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रदेष के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा ने प्रातः 07ः00 बजे दीप प्रज्वल्लित कर जिला स्तरीय योग प्रदर्षन कार्यक्रम का षुभारंभ किया।
गृह मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा ने अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग प्रदर्षन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल और प्रयासों से संयुक्त राश्ट्र संघ ने प्रतिवर्श 21 जून को अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह दिन भारतीय विरासत और सांस्कृतिक वेैभव को पुरे विष्व में विस्तार देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होेने कहा कि प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस को सफल तथा सार्थक बनाने के लिए समाज के हर वर्ग तथा संगठनों को इस अभियान में जोडने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। श्री पैंकरा ने कहा कि योग हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है। आज की वातावरण और हमारे खान-पान में बदलाव के कारण योग की आवष्यकता और अधिक बढ़ गई है। इस हेतु स्वस्थ और खुषहाल जीवन के लिए योग अभ्यास आवष्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विषेश पहल पर संयुक्त राश्ट्र संघ महासभा ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रति वर्श 21 जून को विष्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया। उन्होने कहा कि योग करने से मन की षांति और अच्छा स्वास्थ प्राप्त होता है। श्री पैंकरा ने कहा कि योग को पूरे मनोभाव से करने से इसका त्वरित लाभ मिलता है, षारीरिक और मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है। गृहमंत्री ने योगाभ्यास में षामिल लोगों को योग के संबंध में सर्वदा अपनी सोच में संतुलन बनाये रखने, मनः स्थिति उच्चतम आत्मविष्वास की आत्मसंभावनाएं, कर्तव्य निर्वहन में कुटुम्ब और कार्य के प्रति तथा समाज और समूचे विष्व में षांति, स्वास्थ्य एवं सौहार्द के प्रसार के लिए षपथ दिलाई।
इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री बाबूलाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री विजय प्रताप सिंह, नगर पालिका सूरजपुर के अध्यक्ष श्री थलेष्वर साहू, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, जनप्रतिनिधि श्री रामकृपाल साहू, अजय गोयल, कलेक्टर श्री के0सी0 देवसेनापति, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आर0पी0 साय, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा, अपर कलेक्टर श्री एम0एल0 धृतलहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस0आर0 भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह, सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं सहित बडी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी श्री अजय मिश्रा ने किया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)








