बुधवार, 25 दिसंबर 2019

चन्द्राकर कृषी केंद्र में शटर तोड़कर घुसे चोर

दुकान की फ़ाईल व अन्य पेपर फाड़कर बिखेर दिये थे, मुख्य मार्ग धमधा देवकर पर पर संचालित है दुकान,  रात्री साढ़े दस बजे की घटना सी,सी, फूटेज मे कैद

दक्षिणापथ ,देवकर। नगर के मुख्य मार्ग देवकर धमधा पर संचालित चन्द्राकर कृषि केंद्र जहां बीती रात मंगलवार 24 दिसम्बर की साढ़े दस बजे अज्ञात चोर दुकान की पिछड़े शटर को तोड़कर दुकान के अन्दर प्रवेश किये जहां दो चोरों ने बड़ी चलाकी के साथ दुकान पर लगे सी,सी,कैमरे से बचने के लिये एक चोर छाता ओढकर दुसरा चोर बोरी ढगं कर चोरी के उदेश्य से घुसे पर दुकान पर नगद राशी व कोई किमती सामान नहीं मिलने पर संचालित दुकान के कागजात व अन्य फ़ाईल फाड़कर बिखेर दिए व दुकान की ड्राजो को खोलकर सामान बिखेर दिए।

चन्द्राकर कृषी केंद्र के संचालक गिरजा शंकर चन्द्राकर ने बताया की चोरों की पुरी गतिविधी दुकान पर लगे सी,सी,कैमरे मे कैद हो गई है चोरों द्वारा कुछ सी,सी,कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया है चन्द्राकर ने बताया की हम लोग कल मंगलवार को धमधा मे संचालित विधालय मे ऐनवल फंशन देखने गये हुऐ थे और रात ग्यारह बजे इसी मार्ग से धमधा से देवकर वापस आये हम लोगों को जरा भी आभास नहीं हुआ की अन्दर कोई धटना धट रही है ।

The post चन्द्राकर कृषी केंद्र में शटर तोड़कर घुसे चोर appeared first on Dakshinapath.



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें