लंबी दूरी के लिये सीएनजी की पहली बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान ने किया। 5 बसों की सौगात के साथ देहरादून के लिये रवाना हुई बस सेवा को आने वाले दिनों में देश के अन्य शहरों तक भी ले जाने की कोशिश आईजीएल करेगी।
देश को हरा भरा बनाने की चुनौतियों और पर्यावरण को बचाने के संकल्प को दुहराते हुए भारत सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय अनवरत प्रयास कर रहा है। पहले सिर्फ दिल्ली में सीएनजी की बसें चलती थीं, अब दूसरे प्रांत के लोगों के लिये भी दिल्ली दूर नहीं रहेगी। आईजीएल ने भारत की लंबी दूरी की पहली सीएनजी बस सेवा की शुरुआत की है, जो दिल्ली से देहरादून के बीच चलेगी।
जिसका शुभारंभ केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया और कहा कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में 5 हज़ार बायो गैस प्लांट लगाये जायेंगे ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। आईजीएल ने अभी देवभूमि देहरादून के लिये 5 बसों की सेवा शुरु की है,जो आने वाले दिनों में अन्य शहरों तक भी अपनी पहुंच बनायेगा।
लंबी दूरी की बस सेवा में सीएनजी गैस की प्रचुरता होगी, जो एक बार में 800 से एक हज़ार किलोमीटर की यात्रा कर सकेंगे। आने वाले दिनों में कानपुर,आगरा,चंडीगढ़ और जयपुर के लिये सीएनजी बस सेवा की शुरुआत हो सकती है,जो पर्यावरण संतुलन में मददगार साबित होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें