दक्षिणापथ। नॉनवेज खाने वाले लोगों की सबसे पहली पसंद चिकन या रेड मीट होता है लेकिन क्या आपको पता है कि मछली खाना हेल्थ के लिए कितना अच्छा साबित हो सकता है. मछली की बात जब भी सामने आती है, तो इसके फायदे बस बालों और आंखों तक ही सीमित रह जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मछली लो फैट होती है, साथ ही इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. मछली खाने से शरीर को वो फायदे मिलते हैं, जो शायद ही किसी दूसरे खाद्य पदार्थ को खाने से मिलते हों।
ठंड में नियमित रूप से मछली का सेवन करें
मछली खाने वालों का दिमाग काफी तेज होता है। मछली में आयोडिन, खनिज और विटामिन भी मौजूद होते हैं जो बाकी के खाने की चीजों में एकसाथ नहीं मिल पाते हैं. वहीं ठंड के मौसम में मछली खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोशिश करें कि ठंड में नियमित रूप से मछली का सेवन किया जाए। आइए आपको बताते हैं मछली खाने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो शायद आप नहीं जानते। मछली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी और विटामिन बी 2 होता है जो शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी ताकतवर बनाता है।
मछली अलग-अलग किस्म की होती है। वैसे तो सभी प्रकार की मछली खाने के फायदे हैं लेकिन इनमें फैटी मछली को सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व अधिक होते हैं।
दिल के मरीज को मछली का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और ओमेगा-3 होता है जिसके कारण यह दिल को स्वस्थ रखता है. ओमेगा-3 एसिड शरीर के रक्तचाप को कम करता है जो हर हाल में दिल के रोग से होने वाले खतरे को कम करता है। यही नहीं एक अध्ययन के अनुसार जो लोग मछली खाते हैं उनमें अस्थमा होने की संभावना कम होती है। अगर केले के साथ मछली की गोली खाई जाए तो अस्थमा रोग में कमी आती है। मछली का तेल खून में शुगर के स्तर को कम करता है जिससे डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसके अलावा एक अध्ययन में यह भी पता चला है कि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होने के कारण इसके नियमित सेवन से ब्रेस्ट और ओवरी के कैंसर होने की संभावना भी कम रह जाती है।
जीएच-प्रोटीन से भरपूर मछली मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. साथ ही कार्बोहाइड्रेट और वसा युक्त फिश का सेवन दिन भर अपको एनर्जी से भरा हुआ रखता है. जिनका शरीर दुबला-पतला है, अपना वजन बढ़ाने के लिए फिश से बेहतर उनके लिए और कोई अच्छा ऑपशन नहीं हैं, क्योंकि मछली में गुड फैट के अलावा और कोई फैट नहीं होता। मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है जो मोतियाबिंद, ड्राई आई सिंड्रोम और यहां तक कि मैक्यूलर डीजनरेशन से बचा सकती है. नियमित रूप से मछली का सेवन करने से आंखों पर जल्दी चश्मा भी नहीं लगता।
सैल्मन और अटलांटिक मैकेरल जैसी फैटी मछली विटामिन डी से भरपूर होती है। विटामिन डी मुंह के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। यह पोषक तत्व आपको दांतों और मसूड़ों की बीमारी से बचाता है। मछली खाने वाले लोगों के दांत ज्यादातर सफेद और चमकदार होते हैं। वसायुक्त मछली मैकेरल और हेरिंग स्वस्थ त्वचा के लिए अच्छी मानी जाती हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. मछली में ओमेगा -3 वसा सूजन को कम करता है।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें