मंगलवार, 24 नवंबर 2020

साजा ब्लाक सरपंच संघ के विजय पटेल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

दक्षिणापथ, साजा( हिरेन्द्र सिन्हा)। जनपद पंचायत साजा में सोमवार को सरपंच संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें विजय पटेल निर्विरोध सरपंच संघ के अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर शबनम बानो, तोरण चंद्राकर, द्रोपति साहू, शिव साहू, एवं ज्वाला साहू को बनाया गया।
तथा सरपंच संघ के संरक्षक के पद पर चंद्रशेखर पटेल व कोषाध्यक्ष चेतन सोनू पटेल को मनोनीत किया गया। सरपंच संघ के पदाधिकारियों का यह चुनाव साजा जनपद अध्यक्ष दिनेश वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत भेण्डरवानी संजय वर्मा ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें