-युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपनी क्षमता और ताकत का प्रदर्शन करने का उचित मौका- उषा टावरी
दक्षिणापथ, दुर्ग। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के दुर्ग जिले में प्रथम आगमन को लेकर उनके भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हेतु भाजयुमो की तैयारी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष डॉक्टर देव नारायण तांडी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक एवं प्रवास कार्यक्रम संभाग प्रभारी जयप्रकाश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित चंद्राकर, सुनील साहू संजय साहू उपस्थित रहे आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला भाजयुमों अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने किया बैठक में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर उनके भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हो जिसके लिए वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा पदाधिकारियों को दायित्व एवं दिशा निर्देश दिया गया।
आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेशमंत्री जिला अध्यक्ष उषा टावरी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रथम आगमन पर भव्य एवं इतना ऐतिहासिक हो कि पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो और यही समय है कि जब युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपना दमखम दिखाएं और उनकी ताकत का सही अंदाजा लग सके और मुझे पूरा यकीन कि दुर्ग जिला युवा मोर्चा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी उम्मीद पर खरा उतरेगा। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं को भी साधुवाद देते हुए कहा कि मेरे जिला अध्यक्ष के कार्यकाल को सफल बनाने में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भी बहुमूल्य योगदान था।
भाजयुमों जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमों में अब तक मिली तमाम जवाबदेही को सही और संगठित ढंग से निभाया और इस बार भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता इस कसोटी पर खरा उतरेगा। बैठक में जयप्रकाश यादव ने भी संबोधित किया बैठक का संचालन जिला महामंत्री नितेश साहू ने किया। आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष राहुल पंडित, भूपेंद्र रिगरी, मंत्री नितेश बाफना, राहुल दीवान, शुभम ताम्रकार मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, गौरव शर्मा, उत्तम साहू, कुलदीप सिंह, अनुपम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा, विनय शुक्ला, खिलावन साहू, विपिन चावड़ा, समीर डहरे, राहुल पाटिल, अमित सिंह, रितेश शर्मा, बंटी चौहान, नीरज पांडे, जितेंद्र साहू, अमित तालरेजा, बंटी देशमुख, चंद्रकांत साहू, निरंजन दुबे, राहुल भट्ट, लखेश्वर साहू, दुष्यंत साहू, मोहनीश देशमुख, महेश शर्मा, पार्थ चौबे, बंटी राजपूत, शुभम मिश्रा, रवि कोसरे, कन्हैया देवांगन, यस देवांगन, ईश्वर देवांगन, दिवेश यादव, हेमराज सोनकर, कोमल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंगलवार, 24 नवंबर 2020
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत को लेकर भाजयुमों की बैठक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें