रविवार, 22 नवंबर 2020

प्रधानमंत्री मोदी उत्‍तर प्रदेश के विंध्‍याचल क्षेत्र में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

इन परियोजनाओं के तहत दो हजार नौ सौ 95 गांवों की 42 लाख आबादी को लाभ होगा। इस पिछड़े क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों को मीलों दूर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है। वास्तव में इन परियोजनाओं से इस क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा, क्योंकि यहां जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने में एक बड़ा समय गंवाना पड़ता है। इस क्षेत्र के पठारी होने के कारण गर्मी के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप धारण कर लेती है।

बुंदेलखंड और विंध्यांचल क्षेत्र में पेयजल समस्या हमेशा एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मिर्जापुर जनपद में 2,343 करोड़ रुपए की लागत से 9 परियोजनाओं और सोनभद्र जनपद में 3,212 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इन पेयजल परियोजनाओं से मिर्जापुर जनपद में  1,606 गांव की 21 लाख 87 हजार से अधिक और सोनभद्र जनपद की 1,389 गांव की 19 लाख 53 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें