मंगलवार, 24 नवंबर 2020

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों में उपलब्ध चना की क्वालिटी घटिया : संजय बोहरा

दक्षिणापथ, दुर्ग। पीडीएस द्वारा राशन दुकानों में वितरण होने वाली चने का वितरण 1 किलो की थैली में ना करके खुले में किया जा रहा है। वितरित की जाने वाली राशन सामग्री के विरोध में प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व कोषाध्यक्ष संजय बोहरा ने बताया कि वितरित होने वाले चना में धूल मट्टी कंकड़ के साथ-साथ मिलावट भी दिख रही है।
करोना काल में शासन का उद्देश्य प्रति राशन कार्ड धारी बीपीएल को 1 किलो नि:शुल्क चना वितरित करना हैं। चने की क्वालिटी सुधारी जाए और वितरित किए जाने वाले चने को रोका जाए। बोहरा ने कहा कि चना से छत्तीसगढ़ के रहवासी राशन कार्ड जारी कुपोषित होंगे। क्योंकि क्वालिटी अच्छी नहीं है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री एक साथ नहीं दी जाती थोड़े-थोड़े दिन के अंतराल में वस्तुओं का वितरण किया जाता हैं। जिससे राशन कार्डधारियों को एक बार नहीं दो से चार बार राशन दुकान का चक्कर लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शासन एक छत के नीचे एक बार में चांवल, चना, मिट्टी तेल, नमक का प्रदाय सुनिश्चित करें। जिससे मानव बल और समय की बचत हो।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें