बुधवार, 20 अक्तूबर 2021

ननकटठी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दक्षिणापथ, दुर्ग । ग्राम ननकटठी में अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय ,पाप पर पुण्य की विजय ,अत्याचार पर सदाचार की विजय,क्रोध पर दया क्षमा की विजय ,अज्ञान पर ज्ञान की विजय ,दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम राम मंदिर से राम एवं रावण दरबार की शोभा यात्रा निकाली गई। जो सुभाष चौक, बावली चौक, हनुमान मंदिर ,बाजार चौक होते हुए ग्राम पंचायत पहुंची जहां पर पंडित राजू शर्मा के द्वारा पूजन कर रैनी मारने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। गांव के निवासियों ने एक दूसरे को गले लगाकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। वहां से शोभायात्रा बाजार चौक के सांस्कृतिक मंच में पहुंची जहां पर रामलीला का मंचन किया गया । रामलीला में अंगद रावण संवाद मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध मेघनाथ वध कुंभकरण वध राम रावण युद्ध एवं मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।

रामलीला में बनेराम हितेश यादव, लक्ष्मण कैलाश साहू, हनुमान भूषण ठाकुर, सुग्रीव लोकेश ठाकुर,बाली धरमूराम मरकाम ,अंगद मेघनाथ ठाकुर, बानर जितेश साहू ,रावण धनसाय साहू ,मेघनाथ योगेश निषाद, विभीषण राजू विश्वकर्मा ,कुंभकरण टोपराम निषाद ,अक्षय कुमार बबलू ,डांसर सूरज कुमार कोडिया , मानस गान जागृति मानस मंडली ननकटठी द्वारा किया गया। हारमोनियम में संतराम ठाकुर ,तबला हीरा सिंह निषाद ,व्यास चेतन लाल साहू, पवन सेन ,धनु धनकर, रामेश्वर ठाकुर, बुधराम निषाद, विनोद रहे। ।रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ी नाच का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच भुनेश्वरी वर्मा, ग्राम सभा अध्यक्ष महेश साहू ,उपाध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, सचिव कुंभज यादव, जितेंद्र यादव, लोकेश राजपूत ,गुहाराम निषाद, ‍,बलराम साहू , सहित समस्त ग्रामीणों का योगदान रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें