सोमवार, 10 जून 2019

युवी के सन्यास पर बोले अमित शाह आपने हमें संजोने के लिए अनगिनत यादें दी हैं

सिक्सर किंग युवराज सिंह के सन्यास की घोषणा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि युवराज सिंह हमेशा हमारे लिए क्रिकेट के प्रतीक रहे हैं । पूरी दुनियां में उनके फैंस हैं। एक बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर के रूप में, उन्होंने हमेशा भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । फाइटर युवराज ने हमें संजोने के लिए अनगिनत यादें दी हैं। मैं उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
बता दें कि सोमवार को युवराज सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। युवी लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।2011 विश्व कप विजेता टीम के सबसे बड़े नायक युवराज सिंह ने अपना आखिरी मैच अंतर्राष्ट्रीय मैच 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
उनके सन्यास के बाद सचिन तेंदुल्कर ने भी ट्वीट करते हुए कहा “आपका कैरियर शानदार रहा युवी। टीम को जब भी आपकी जरूरत पड़ी आप एक विजेता बनकर सामने आए। मैदान के अंदर और बाहर आपका संघर्ष आश्चर्यजनक है। आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनायें और आपने क्रिकेट के लिए जो किया उसके लिए धन्यवाद ।”
युवी  टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। ख़ास कर के युवराज सिंह की उस पारी को तो कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी भी नहीं भूल सकता है जब उन्होंने, इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड को 1 ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े थे। यही नहीं युवराज ने 2011 के वर्ल्ड कप में भी अपने शानदार आल राउंड प्रद्रर्शन से सबका दिल जीत लिया था और उस वर्ल्ड कप के Man of the tournament बनने में सफल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें