सोमवार, 10 जून 2019

अब दो दिनों बाद होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार, गिरीश कर्नाड की मृत्यु के कारण तारीख बदली गई

कर्नाटक सरकार ने 12 जून को होने वाले नए मंत्रियों की शपथ को टाल दिया है। जाने-माने साहित्यकार और रंगमंचकर्मी गिरीश कर्नाड की सोमवार को 81 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो जाने के कारण ये फैसला लिया गया। मंत्रियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 14 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
गिरीश कर्नाड कई विधाओं के जानकार थे। उनकी लिखी कई किताबें काफी प्रसिद्ध हुई। गिरीश कर्नाड सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलते थे। कुछ साल पहले पत्रकार गौरी लंकेश की मृत्यु के बाद उन्होंने मुखर होकर विरोध किया था।
उनकी मृत्यु पर देश के कई लोगों ने शोक जताया और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रणब मुखर्जी, अशोक गहलोत ने उन्हें अपनी-अपनी तरह से याद किया।
आपको बता दें कि कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन सरकार चल रही है। लोकसभा चुनावों में इस गठबंधन का बुरी तरह हार हुई है। राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की वहीं कांग्रेस और जेडीएस 1-1 सीट ही जीत पाए। पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में कई प्रकार की खबरें आ रही है। भाजपा दावा कर रही है कि उनके संपर्क में कई विधायक है। जानकार मानते हैं कि भाजपा राज्य में जोड़-तोड़ कर सरकार बना सकती है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि कौन-कौन लोग मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें