दक्षिणापथ, दुर्ग। कांग्रेस पार्टी का 135 वॉ स्थापना दिवस शनिवार को कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया। शहर विधायक अरुण वोरा, शहर अध्यक्ष आर एन वर्मा, शंकर लाल ताम्रकार सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने केक काटकर अपने खुशियों का इजहार किया। शहर अध्यक्ष आर एन वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक अरुण वोरा ने देश की आजादी एवं विकास कार्य मे भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135 वेंं स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत को विकसित राष्ट्रों के श्रेणी में खड़ा करने के साथ पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि भारत के विकास में कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से अभी तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अलताफ़ अहमद ने और आभार प्रदर्शन नीलेश चौबे ने किया। नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का कांग्रेस कमेटीद्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भजन सिंह निरंकारी, मंगा सिंह, मदन जैन, अब्दुल गनी, राजेंद्र साहू, हेमलता साहू, फतेह सिंह भाटिया, सरोजिनी चंद्राकर, अनीता तिवारी, हेमशंकर शर्मा, संदीप श्रीवास्तव सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, नीलू ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, कमल रूंगटा, रामकली यादव, शिवाकांत तिवारी, अब्दुल वहीद चौहान, शलभ साहू, वाई के सिंह, शिल्पी समद्दर, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, जमुना साहु, अशोक मेहरा, छाया चौधरी, केशव चौबे, नंद कुमार सेन, उमाकांत चंद्राकर, हेमंत तिवारी, ज्ञानू बागड़ी, आनंद कपूर ताम्रकार, बसंत खिलाड़ी, सन्नी साहु, निखिल खिचरिया, अलख नवरंग, प्रकाश ठाकुर, डीडी चंद्राकर, सुनील चौधरी, चंद्रशेखर गवई, सकून ढीमर, जानकी देवी, प्रकाश गीते, एनी पीटर, अनीश खान, विमल यादव, सुनीता चंनेवार, भुनेश्वरी कुलदीप, संजय धनकर, शिव वैष्णव, बंटी नवरंग, मधुकर राव, राजेश यादव, धीरज बाकलीवाल, ऋषभ जैन, सत्यवती वर्मा, भोला महोबिया, राजकुमार नारायणी, सत्यवती पटेल, संजय कोहली, बृजलाल पटेल, अनूप चंदनिया, विजयन पटेल, नजहत परवीन, ज्ञान दास बंजारे, जयश्री जोशी, मनदीप सिंह, शंकरलाल ठाकुर, निर्मला साहू, काशीराम रात्रे समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
खबरे और भी पढ़े https://ift.tt/2M1wOYa
The post कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाई खुशियां appeared first on Dakshinapath.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें